Bigg Boss OTT 3: Ranveer Shorey के साथ काम करेंगी Sana Makbul? Munawar Faruqui के सवाल पर हुईं इमोशनल

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul On Working With Ranveer Shorey: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में अब बस कुछ ही दिन का वक्त बचा है। फाइनल वीक में अब 7 कंटेस्टेंट्स फिलहाल घर के अंदर मौजूद हैं, जिनमें से कोई एक फिनाले से पहले ही बेघर कर दिया जाएगा। बीते दिन घर में मुनव्वर फारुकी पहुंचे जिन्होंने सना मकबूल से सवाल किया कि क्या वो रणवीर शौरी के साथ घर से बाहर किसी प्रोजेक्ट में काम करना चाहेंगी। सना मकबूल ने इस पर क्या जवाब दिया जानिए।

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul On Working With Ranveer Shorey

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul On Working With Ranveer Shorey

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul On Working With Ranveer Shorey: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों काफी बवाल और धमाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में शिवानी कुमारी और विशाल पांडे के एविक्शन के बाद फैंस काफी नाराज नजर आए। जिसके चलते शो को और ज्यादा हाइप मिली। अब शो फिनाले से कुछ दिन की दूरी पर है। ऐसे में वो कौन सा कंटेस्टेंट होगा जो इस बार का सीजन जीतेगा। हाल ही में शो में बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी पहुंचे। उन्होंने घर में पहुंचते ही घरवालों को रोस्ट करना शुरू किया। कुछ कंटेस्टेंट्स से मुनव्वर ने अपने दिल की बात भी कही। मुनव्वर यहां सभी घरवालों को आइना दिखाते हुए नजर आए। इसी बीच रणवीर शौरी और सना मकबूल के हेट रिलेशनशिप पर भी मुनव्वर ने सवाल किया। मुनव्वर जब सना मकबूल से बात कर रहे थे तो उन्होंंने रणवीर शौरी को लेकर सना से बात की। आइए जानते हैं सना और मुनव्वर के बीच क्या बात हुई।

विज्ञापन

मुनव्वर ने सना से रणवीर पर किया सवाल

मुनव्वर फारुकी ने सना मकबूल से बात करते हुए पूछा कि रणवीर के साथ घर से बाहर काम करने के लिए तैयार होंगी। अगर आपको रणवीर के साथ किसी प्रोजेक्ट में कास्ट किया जाता है तो क्या आप वो करना चाहेंगी। इस पर सना मकबूल ने सीधा-सीधा मुनव्वर को मना कर दिया। सना मकबूल ने कहा कि नहीं मैं रणवीर जी के साथ बाहर काम नहीं करुंगी। मैं उनकी शक्ल भी शायद बाहर जाकर देखना पसंद नहीं करुंगी।

विज्ञापन

रणवीर ने दिल को दिया गहरा जख्म-सना

मुनव्वर फारुकी से आगे बात करते हुए सना मकबूल ने कहा कि रणवीर ने मेरे दिल को गहरा जख्म दिया है जिसकी वजह से मैं उनकी शक्ल नहीं देखना चाहती। उन्होंने मुझे बहुत ज्यादा हर्ट किया है। इन बातों को बताते हुए सना मकबूल थोड़ा इमोशनल होते हुए नजर आईं। सना मकबूल ने रणवीर के साथ अपने हेट रिलेशनशिप को लेकर बात की। मुनव्वर ने सना से पूछा आप इतना हेट करते हो। इस पर सना ने कहा कि पता नहीं लेकिन ऐसा ही है।

विज्ञापन

मुनव्वर फारुकी ने कंटेस्टेंट्स को किया रोस्ट

घर में एंट्री करते ही मुनव्वर एक बार फिर अपने ही अंदाज में नजर आए। मुनव्वर ने मजाकिया अंदाज में सभी कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया। लवकेश कटारिया से लेकर सना मकबूल, रणवीर शौरी और अरमान मलिक तक, मुनव्वर ने सभी का मजाक उड़ाया। वहीं लवकेश और मुनव्वर के बीच एक अलग ही बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों ने एक दूसरे के साथ आराम से बैठकर खाना भी खाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ