Oscars 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड ‘ऑस्कर्स’ में भारत ने अपने नाम कई अवॉर्ड कर इतिहास रच दिया है। इस बार के 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में एसएस राजमौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है, जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
साथ ही ‘नाटू-नाटू’ गाने के ऑरिजिनल सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने भी ऑस्कर के मंच पर अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई थिरकने लगा।
और पढ़िए –Oscar 2023 में राम चरण की पत्नी ने जीता दिल, साड़ी पहन उपासना ने गर्व से दिखाई भारतीय संस्कृति
सिंगर काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज
बता दें कि सिंगर काल भैरव एक साउथ इंडियन सिंगर और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विनर एमएम कीरावनी के बेटे हैं। साथ ही राहुल सिप्लिगुंज भी इसी इंडस्ट्री के एक बेहतरीन सिंगर हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।
https://twitter.com/btsstreamteamin/status/1635096770358427650?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1635096770358427650%7Ctwgr%5E5231ce1227e9880fa1590e4f6489974e5b17cfe8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Ftamil-cinema%2Fnatu-natu-song-singers-rahul-sipligunj-and-kaal-bhairav-won-everyone-heart-in-oscars-2023-2357010
लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में हुआ 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन
इस बार लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 12 मार्च को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस समारोह में कई हॉलीवुड सितारों ने हिस्सा लिया। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी इस बार ऑस्कर में प्रेजेंटर बनकर भारत की शान बढ़ाई है।
और पढ़िए –Oscars 2023: ऑस्कर में अमेरिकी डांसर्स का ‘नाटू-नाटू’ गाने पर धमाकेदार डांस, देखें वीडियो
‘नाटू-नाटू’ ने जीता बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड
फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता और इस समारोह में गाने के रियल सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव भी मौजूद रहे और दोनों ने स्टेज पर गाने के साथ एक जबरदस्त परफोर्मेंस दी। साथ ही इस दौरान अमेरिकन डांसर ने भी अपने डांस का हुनर दिखाया। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बेस्ट सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड भी जीता चुका है ”नाटू नाटू”
इसके साथ ही ”नाटू नाटू” ने इस साल की शुरुआत में बेस्ट सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड भी जीता है। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मेन लीड में थे। साथ ही फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन और श्रेया सरन का रोल था। इस फिल्म को लोगों ने भी खूब प्यार दिया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines