Sayani Gupta Controversial Statement On Indian Men: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) ने अब एक ऐसा कंट्रोवर्शियल बयान दिया है जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने बिना किसी डर के सोशल मीडिया पर इंडियन मर्दों के खिलाफ एक बड़ी टिप्पणी कर डाली है। इसी वजह से अब वो अचानक से चर्चाओं में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना गुस्सा जताते हुए एक स्टेटमेंट दिया है जिसे देखकर शायद कुछ लोग उन पर भड़क सकते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने तो बस अपना एक्सपीरियंस ही शेयर किया है जो कुछ खास अच्छा नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: क्या Abhishek Kumar और Samarth Jurel तोड़ देंगे Bigg Boss का अहम नियम? इस चूक से हो सकते हैं शो से बाहर
सयानी ने आदमियों को बताया सबसे खराब
उनका पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें इंडियन आदमियों से नफरत है और खासकर फ्लाइट में मौजूद मर्दों से। लेकिन उनके साथ फ्लाइट में ऐसा क्या हुआ जिसके बाद सयानी गुप्ता ने इस तरह का ओपिनियन बना लिया है और अब वो सभी को एक ही नज़र से देख रही हैं। इस बात का भी खुलासा उन्होंने अपने इस पोस्ट में किया है। तो चलिए जानते हैं सयानी ने आखिर सोशल मीडिया पर लिखा क्या है।
Image Credit: Instagram
एक्ट्रेस का पोस्ट
सयानी गुप्ता ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए अपने नोट में लिखा, ‘फ्लाइट्स में भारतीय पुरुष सबसे घटिया होते हैं! तेज आवाज़ वाले फोन, फटकना, खांसना, बिना ढके छींकना, जगह का अहसास नहीं, असभ्य! ओह, एक आदमी ने अपने बैग से मेरे चेहरे को लगभग कुचल ही दिया था और उसे इसका एहसास भी नहीं हुआ, जबकि बाकी सभी लोग हांफने लगे! हां, आप में से कई लोग इसे पढ़ रहे हैं और आप भी उन्हीं में से एक हैं! धन्यवाद!’
इन फिल्मों से मिली पहचान
अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सभी लोग एक्ट्रेस का ये पोस्ट फिलहाल पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, सयानी गुप्ता ‘पार्च्ड’ (Parched), ‘बार बार देखो’ (Baar Baar Dekho), ‘जॉली एलएलबी 2’ (Jolly LLB 2), ‘जब हैरी मेट सेजल’ (Jab Harry Met Sejal), ‘आर्टिकल 15’ (Article 15) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस जको असल फेम उनकी सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ (Four More Shots Please!) से मिला है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines