Saurabh Chandrakars Wedding: इन दिनों ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चलाने वाले सौरभ चंद्राकर ED के रडार पर है। सौरभ चंद्राकर ने फरवरी में दुबई में शादी की थी और उनकी शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने भी शिरकत की।
सौरभ ने अपनी शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसमें से यह पैसा इवेंट कंपनी और बॉलीवुड सितारों तक पहुंचा। इस मामले में अब शादी में शामिल होने वाले 17 हस्तियों को ED द्वारा जांच के दायरे में घेर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- Jawan की फ्री टिकट के लिए देना होगा Shah Rukh Khan से जुड़े इस सवाल का देना होगा सही ‘जवाब’, ऑफर लिमिटेड
ED की लिस्ट में बॉलीवुड की कई हस्तियों के नाम
सौरभ चंद्राकर की शादी में सनी लियोनी, नेहा कक्कड़, एली एवराम, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर , विशाल दादलानी, टाइगर श्रॉफ, भाग्यश्री , पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, नुसरत भरूचा, कृष्णा अभिषेक जैसे दर्जन भर बॉलीवुड सितारों ने हिस्सा लिया था। वहीं, अब टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, गायिका नेहा कक्कड़ सहित कई पॉपुलर लोगों का नाम ED की लिस्ट में शामिल है।
5,000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही ED
बता दें कि ED दुबई से ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप को चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ 5,000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग आरोप के मामले में जांच में जुटी हुई है। बताते चलें कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल वांटेड दोनों ही छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों वांटेड है।
बॉलीवुड सितारों को हुआ 40 करोड़ का भुगतान
रिपोर्ट्स के मुताबिक और ईडी सूत्रों की मानें तो साल 2022 में सौरभ चंद्राकर ने दुबई के 7 स्टार होटल में पार्टी की थी, जिसमें शामिल होने वाले बॉलीवुड सितारों को 40 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। इसके साथ ही बता दें कि बॉलीवुड के कुछ सितारें महादेव ऑनलाइन बुक एप्प का भी प्रचार करते है, जिनके कई वीडियो भी सामने आए हैं। हालांकि अभी ED ने आधिकारिक तौर पर उन बॉलीवुड हस्तियों के नामों का खुलासा नहीं किया है जिन्हें ऐप के विज्ञापनों में देखा गया है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines