Satish Shah Last Rites: सतीश शाह के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. हर कोई उनकी पोस्ट शेयर कर उनको श्रद्धांजलि दे रहा है. वहीं अब एक्टर को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कई सितारे पहुंचे. इनमें जैकी श्रॉफ से लेकर रूपाली गांगुली तक शामिल हैं. सोशल मीडिया पर इन सितारों के वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं. रूपाली गांगुली गाड़ी में बैठी हुईं रोतीं नजर आ रही हैं.
ऑनस्क्रीन के चेहरे पर छाई मायूसी
साराभाई वर्सेस साराभाई में सतीश शाह के बड़े बेटे का किरदार निभाने वाले सुमित राघवन को भी स्पॉट किया गया है. सुमित के चेहरे पर अपने ऑनस्क्रीन पिता को खोने का दुख अलग ही झलक रहा है. सुमित ने निधन की खबर के बाद सतीश शाह के लिए इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए वीडियो भी शेयर किया था.
यह भी पढ़ें: ‘अलविदा पापा, फिर मिलेंगे…’, सतीश शाह के ऑनस्क्रीन बेटे का वीडियो वायरल; निधन पर छलके आंसू
वहीं बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ भी सतीश शाह को अंतिम विदाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. गाड़ी में बैठे हुए जैकी श्रॉफ भी काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ-साथ सतीश शाह की को-स्टार रूपाली गांगुली, अली असगर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी भी दिवंगत एक्टर को आखिरी विदाई देने पहुंचे.
फूट-फूटकर रोईं रूपाली गांगुली
अंतिम विदाई देने पहुंची टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली रोते हुए दिखाई दीं. गाड़ी में बैठी हुईं रूपाली अपने हाथों से अपने आंसूओं को पौंछती नजर आईं. बता दें रूपाली साराभाई वर्सेस साराभाई टीवी सीरियल में सतीश शाह के साथ काम कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: सतीश शाह ने पत्नी के लिए कराया था किडनी ट्रांसप्लांट, मौत से पहले इस स्टार को किया आखिरी मैसेज
सतीश शाह का कनेक्शन टीवी के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी काफी गहरा था. एक्टर को अंतिम विदाई देने पहुंचे बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर अपनी पत्नी के सुप्रिया पाठक के साथ पहुंचे. इनके साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह भी सतीश शाह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं.
अशोक पंडित ने दिया अर्थी को कंधा
सतीश शाह की अंतिम यात्रा से एक और वीडिया सामने आई है, जिसमें उनकी अर्थी को मशहूर फिल्ममेकर अशोक पंडित कंधा देते नजर आ रहे हैं. जब अस्पताल से सतीश शाह का पार्थिव शरीर घर लाया गया था, तब भी अशोक पंडित उनके साथ ही मौजूद थे.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines