Satish Kaushik Throwback: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश कौशिक भले ही इस दुनिया में ना हों लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सतीश कौशिक एक ऐसे एक्टर थे जो हर तरीके की एक्टिंग करने के लिए जाने जाते थे। चाहे कॉमेडी करना हो या फिर सीरियस रोल प्ले करना हो, सतीश बखूबी अपने किरदार को निभाते थे। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने फिल्म मेकिंग में भी हाथ आजमाया था। उनकी पहली डायरेक्टेड फिल्म जब फ्लॉप हो गई थी तो वो डिप्रेशन में आ गए थे और अपनी जान लेना चाहते थे, फिर कैसे उनकी जान आलू-बैंगन की सब्जी ने बचाई थी ये किस्सा काफी मजेदार है। चलिए आपको भी इस किस्से के बारे में डिटेल में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हमारी दुनिया तबाह…’, जब 16 साल बाद फिर से पिता बने थे सतीश कौशिक, बेटी के जन्म पर ऐसा था रिएक्शन
डिप्रेशन में चले गए थे सतीश कौशिक
सतीश कौशिक की खास दोस्त और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी में एक्टर की पहली बर्थ एनिवर्सरी में सतीश से जुड़ा ये किस्सा सुनाया था। एक्ट्रेस ने बताया कि सतीश ने जब रूप की रानी चोरों का राजा फिल्म बनाई थी तो उन्होंने अपनी सारी कमाई उस मूवी में लगा दी थी। लेकिन रिलीज होने के बाद ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इससे एक्टर काफी टूट गए थे और वो डिप्रेशन में चले गए थे।
कैसे बची जान?
शबाना आजमी ने आगे बताया, ‘एक समय आया था जब वो आत्महत्या करना चाहते थे। एक समय वो छत पर खड़े हुए आत्महत्या के बारे में सोच रहे थे लेकिन जैसे ही उन्होंने छत से नीचे देखा तो वहां एक पार्टी चल रही थी और उस पार्टी में आलू-बैंगन कढ़ाई में तले जा रहे थे। इस पर सतीश ने कहा कि यार अगर मैं आलू-बैंगन के बीच कूदकर मर गया तो बहुत खराब हो जाएगा।’ ऐसे सतीश कौशिक के मन में भी सुसाइड का ख्याल जो आया था वो टल गया था।
मूवी फ्लॉप होने से भारी नुकसान
बता दें सतीश कौशिक की फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ में लीड में श्रीदेवी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और परेश रावल थे। इस मूवी से सतीश को काफी उम्मीद थी। वहीं बोनी कपूर इस मूवी के प्रोड्यूसर थे। जब मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी तो सतीश के साथ-साथ बोनी कपूर को भी काफी नुकसान हुआ था। बता दें 9 मई साल 2023 में सतीश कौशिक का निधन हुआ था जिससे पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी। सतीश के खास दोस्त अनुपम खेर और अनिल कपूर सतीश की शोकसभा में फूट-फूटकर रोते नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: बिन ब्याही मां बनी एक्ट्रेस को मैरिज प्रपोजल, सुसाइड की कोशिश; Satish Kaushik की जिंदगी के 5 सच
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
26 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
58 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines