Buy 1 Get 1 Jawan Ticket Free: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान ने दर्शकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज ने ‘जवान’ एक टिकट खरीदने पर एक मुफ्त ऑफर की घोषणा की है।
एक फैन्स के कहने पर शाहरुख ने फ्री कराई टिकट
दरअसल, शाहरुख को एक्स पर एक प्रशंसक की एक अपील का पता चला। यह प्रशंसक अपने बेटे के साथ ‘जवान’ फिल्म देखना चाहता था लेकिन उसे टिकट नहीं मिल सका। बिना किसी हिचकिचाहट के, शाहरुख ने दिल खोलकर जवाब दिया और अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज से टिकटों पर छूट देने का अनुरोध किया ताकि लोग अपने प्रियजनों के साथ फिल्म देख सकें।
शाहरुख के अनुरोध के बाद, जवान के निर्माताओं ने तुरंत, जवान पर बाय वन गेट वन टिकट ऑफर की घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब सभी अपने परिवार के साथ शाहरुख खान की ‘जवान’ को देख सकेंगे।
30 सितंबर है ऑफर की लास्ट डेट
एक टिकट खरीदने पर एक मुफ्त टिकट वाला ऑफर लाभ हर कोई भारत भर में 28 सितंबर ( गुरुवार), 29 (शुक्रवार) और 30 (शनिवार) तक ले सकेंगे। ग्राहक ऑनलाइन टिकट को बुक कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ लेकर आप अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में ‘जवान’ को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः कॉमेडियन गौरव कपूर ने उड़ाया KBC का मजाक! कहा- ये कैसी उपलब्धि
‘जवान’ की रिलीज ने लोगों को सिनेमाघरों में वापस ला दिया, जिससे बड़े पर्दे पर फिल्में देखने का आनंद फिर से जाग गया। दर्शक जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ‘जवान’ ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है और जमकर कमाई कर रही है।
इस दिन हुई थी रिलीज
‘जवान’ एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी।
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
22 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
23 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
23 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines