मुंबई: बी-टाउन की हसीनाओं के साथ क्रिकेट वर्ल्ड के धुरंधरों का नाम जुड़ना कोई नई बात नहीं है। अनुष्का-विराट, नाताशा-हार्दिक जैसे सेलेब्स ने जहां अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया, तो वहीं कुछ उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत की तरह अपने रिश्ते को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में अब एक और जोड़ी बनती नजर आ रही है और वो है सारा अली खान (Sara Ali Khan) और शुभमन गिल (Shubman Gill) की।
अभी पढ़ें – Ali Fazal Birthday: एक्टर के जन्मदिन पर जानें गुड्डू भैया से जुड़े कुछ Lesser-kown Facts
सारा वैसे भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट करने के बाद उन्होंने हाल ही में ‘कॉफ़ी विद करण 7’ में पुष्टि की, कि वो अकेली हैं। एक्ट्रेस ने ये भी स्वीकारा कि वो साउथ के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा को डेट करना चाहेंगी। इसके अलावा उन्होंने उसी शो में टाइगर श्रॉफ को “एक पनीर की थाली” कहकर पुकारा था।
अब वो क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ स्पॉट की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर फिर एक वीडियो वायरल (Sara & Shubman Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं। नेटिजेंस कयास लगा रहे हैं कि वो क्रिकेटर के साथ हैं और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन लवबर्ड्स का अब लोगों की नजरों से बच पाना मुश्किल लग रहा है।
कई ट्विटर हैंडल ने वीडियो शेयर किए हैं, साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स भी दावा किया जा रहा है कि सारा और शुभमन को एक साथ फ्लाइट में स्पॉट किया गया, जिसने इनके डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी है। वीडियो में सारा ने गुलाबी रंग का टैंक टॉप पहन रखा है, जिसे उन्होंने व्हाइट पैंट्स के साथ पेयर किया। हालांकि, वीडियो में कहीं भी शुभमन गिल का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।
इससे पहले भी सारा और शुभमन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें दोनों को एक रेस्टोरेंट में बैठकर बातें करते हुए देखा गया था।
क्रिकेटर शुभमन गिल के सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ रिश्ते में होने की अफवाह थी। सोशल मीडिया पर शुभमन के काफी मीम्स बने और उन्हें ट्रोल किया गया क्योंकि दोनों लड़कियों का नाम सारा ही है।
अभी पढ़ें – Doctor G Box Office Collection Day 1: पहले दिन फिल्म आयुष्मान खुराना की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सारा अली खान ने वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म “ऐ वतन मेरे वतन” की शूटिंग पूरी कर ली है। आखिरी बार उन्हें अक्षय कुमार और धनुष के साथ ‘अतरंगी रे’ में देखा गया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines