हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'किसी का अप्रूवल नहीं चाहिए…', कृष पाठक से शादी पर सना खान ने की ट्रोल्स की बोलती बंद, पहले फेरे फिर होगा निकाह

Sara Khan On Interfaith Marriage: टीवी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सना खान अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वह ‘रामायण’ के लक्ष्मण यानी कि सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से शादी करने जा रही हैं. ये उनकी दूसरी शादी है.

विज्ञापन
दूसरे धर्म में शादी करने पर बोलीं सारा खान. (Photo- Sara khan/Insta)

टीवी एक्ट्रेस सना खान एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक के साथ सगाई की, जिसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करके उन्होंने फैंस को खुशखबरी दी. अब कपल जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाला है. हालांकि, दोनों रजिस्टर मैरिज कर चुके हैं. इसके लिए लोगों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भी दी. इसी बीच हेटर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया, जिसके बाद अब सना खान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि धर्म ने प्यार और परिवार ने सबका सम्मान करना सिखाया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दरअसल, जब सना खान को कृष पाठक से सगाई करने पर ट्रोल किया गया तो उन्होंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आपके इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया.’ फैंस ने उन्हें नया जीवन शुरू करने के लिए ढेरों शुभकामनाएं भी दी.

यह भी पढ़ें: ‘कुर्सी का पेटी बांध लीजिए’, ‘महारानी-4’ में दिखेगा हुमा कुरैशी का तेवर, OTT पर इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सारा कहती हैं, ‘प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का शुक्रिया. कृष और मैं हम दोनों ही अलग संस्कृति से ताल्लुक रखते हैं. हम दोनों सभी धर्मों में विश्वास रखते हैं और धर्म हमें प्यार करना सिखाता है. हमारी फैमिली ने सबसे पहले हमें सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया है और किसी को हर्ट ना करना सबसे पहले सिखाया है. हम भी यही मानते हैं. हमारे परिवार ने सभी के लिए अच्छा बना रहना सिखाया है. मैं सभी वेल विशर्स का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं.’

किसी से अप्रूवल नहीं मांगा है- सारा खान

सारा खान ने आगे कहा, ‘कोई भी धर्म आपको दूसरे धर्म या आस्था को नीचा दिखाना नहीं सिखाता है या फिर अपमान करना नहीं सिखाता है. हमने अपना मैरिटल स्टेटस अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है ना कि नेगेटिव लोगों के लिए. हमने किसी से अप्रूवल नहीं मांगा है. क्योंकि हमारी फैमिली और लॉ का अप्रूवल मिल गया है. हमारे भगवान के साथ रिश्ता सिर्फ हमारा है. मेरे गॉड ने मुझे प्यार करना सिखाया है और मैं बस वही करूंगी. कोई धर्म बुरे शब्द बोलना नहीं सिखाता, कोई धर्म किसी की लाइफ में घुस कर ऑपिनियन देना नहीं सिखाता. जब अपने धर्म से इतना प्यार करते हो तो फिर सिर्फ प्यार करो ना. क्यों मेरी वजह से बुरे शब्द बोलकर खुद पर ले रहे हो? क्यों मेरी वजह से अपने आपको बुरा बना रहे हो?’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘चांदनी’ से ‘उमराव जान’ तक, Rekha के वो 5 आइकॉनिक किरदार जो आज भी हैं सुपरहिट

इसके साथ ही सारा खान ने अपनी शादी को लेकर कहा, ‘दोनों धर्मों से शादी करेंगे. पहले हम सभी ट्रेडिशन को फॉलो करेंगे. हम फेरे के साथ पहाड़ी शादी करेंगे. फिर निकाह सेरेमनी भी करेंगे और दोनों धर्मों का सम्मान करेंगे.’

विज्ञापन

देखिए सारा खान का वीडियो

टूट चुकी सारा खान की पहली शादी

गौरतलब है कि सारा अली खान की कृष पाठक के साथ दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 4’ में अली मर्चेंट के साथ शादी की थी. लेकिन, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया था. अब वह ‘रामायण’ के लक्ष्मण के बेटे कृष पाठक से शादी करने जा रही हैं. सारा, कृष से 4 साल बड़ी हैं.

यह भी पढ़ें: रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड ने की सगाई, 2 साल में ही टूटी थी पहली शादी, पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola