हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Himanshi Khurana, Pavitra Punia के बाद एक और अभिनेत्री का ब्रेकअप, जल्द करने वाली थी शादी

Sara Khan BreakUp with Shantanu Raje: सारा खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती है।

विज्ञापन
instagram

Sara Khan BreakUp with Shantanu Raje: अभिनेत्री सारा खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसने का दिल तोड़ दिया। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपने ब्रेकअप की जानकारी साझा की है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं वो Animal Actor कुनाल, जिन्होंने हाल में मशहूर अभिनेत्री से गुप्त शादी कर हासिल की मुक्ति

विज्ञापन

instagram

सारा खान ने पोस्ट कर दी जानकारी

दरअसल, सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बॉयफ्रेंड शांतनु राजे से अलग होने की पुष्टि की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हम लोगों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। मैंने और मेरे साथी ने अपने-अपने जीवन में व्यक्तिगत रूप से प्रगति करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

instagram

सारा ने लिखा ये पोस्ट

हम एक-दूसरे की बहुत सराहना करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। आपको भी समझने के लिए धन्यवाद। एक्ट्रेस के इस पोस्ट से फैंस भी काफी उदास है। बता दें कि एक्ट्रेस ने एक पोस्ट और शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि अच्छी चीजे हमेशा रहें, इसके लिए इन्हें खत्म होना पड़ता है, वो भी सही समय पर।

विज्ञापन

इस साल के अंत तक शादी करने वाले थे सारा और शांतनु 

बता दें कि एक इंटरव्यू में सारा ने खुद कहा था कि इस साल के अंत तक वो शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो अपने बॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी। सारा ने कहा था कि शांतनु बहुत अच्छा लड़का है। मैं जब उसके साथ होती हूं, तो मुझे सोचना नहीं पड़ता और वो मेरे बेस्ट पार्टनर है। इसके आगे सारा ने बताया था कि अभी हम दोनों एक-दूसरे को टाइम दे रहे हैं और हमने सोचा है कि साल के अंत कर हम शादी कर लेंगे। अभी के लिए हम दोनों के लिए काम जरुरी है, तो उस पर ध्यान रहेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola