मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के मस्तीखोर अंदाज से हर कोई वाकिफ है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली ये हसीना आए दिन अपनी मजेदार वीडियोज (Sara Ali Khan Funny video) से फैंस को ट्रीट दिया करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपना एक और वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर में सुर्खियां बटोर रहा है।
अभी पढ़ें – Sapna Choudhary ने वेस्टर्न लुक में दिखाया अपना स्वैग, फैंस लुटा रहे प्यार
वर्कलाइफ से लेकर वैकेशन लाइफ तक की अपडेट्स देने वाली सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बुधवार शाम एक मजेदार वीडियो (Sara Ali Khan dance with hairstylist) पोस्ट किया। इस क्लिप में वो अपने हेयर स्टाइलिस्ट सैंकी एवरस के साथ एक मनोरंजक ट्रांज़िशन डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने कॉफी पीने से पहले की अपनी हालत और कॉफी पीने के बाद की अपनी हालत को दिखाया है।
वीडियो में सारा और उनके हेयर स्टाइलिस्ट को दो अलग-अलग स्थानों पर दो अलग-अलग गानों पर अलग-अलग अंदाज में एक साथ डांस करते देखा जा सकता है। ‘अतरंगी रे’ स्टार ने ऑरेंज कलर के मैचिंग कढ़ाई वाले लहंगे और दुपट्टे में खुद को फ्लॉन्ट किया, जबकि उनके स्टाइलिस्ट सैंकी ने गहरे भूरे रंग की पैंट के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। वीडियो के पहले भाग में (कॉफी पीने से पहले), सारा और उनके स्टाइलिस्ट फिल्म ‘अनामिका’ के हिट गाने ‘बांहों में चले आओ’ पर झूमते हैं, जबकि दूसरे भाग में, दोनों ने फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ से ‘टिंकू जिया’ पर जबरदस्त डांस किया।
सारा ने वीडियो को कैप्शन देते हुए, उसने अपने कविता कौशल का इस्तेमाल किया और लिखा, “अपीयरेंस vs रियलिटी का मोस्ट एक्यूरेट वर्जन. वाइल्ड और क्रेजी हमारी मानिसकता होती है”। फैंस भी सारा अली खान के इस मस्तमौला अंदाज पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। कई नेटिज़न्स ने वीडियो पर हंसते हुए इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आपमें सारा जो एनर्जी है वह कमाल की है। मैं आपकी आभा से प्यार करता हूं।” दूसरे ने लिखा, “पावरहाउस।”
अभी पढ़ें – Hina khan: शॉर्ट ड्रेस पहन हिना खान ने लगाया हॉटनेस का तड़का, फैंस के उड़े होश
सैफ अली खान और पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा ने साल 2017 में फिल्म ‘केदारनाथ’ के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें और ‘सिम्बा’ और ‘लव आज कल’ जैसी फिल्मों में देखा गया। आखिरी बार वो आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में नजर आईं थीं। इसमें धनुष और अक्षय कुमार भी महत्वपूर्म भूमिकाओं में थे। अगली बार वो विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उटेकर की फिल्म में दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म ‘गैसलाइट’ में वो विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines