Hina khan: शॉर्ट ड्रेस पहन हिना खान ने लगाया हॉटनेस का तड़का, फैंस के उड़े होश
Edited By Richa Chandan

Edited By Richa Chandan

Hina Khan Photos: टीवी की दुनिया के ग्लैमरस एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपने लुक्स से सनसनी मचा देती हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें-वीडियो साझा करती हैं। हाल ही में डीवा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पिक्चर्स पर शेयर की है जो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रही है।

लेटेस्ट फोटोशूट में हिना खान (Hina Khan Look) फ्लोरल प्रिंट मिनी ड्रेस में नजर आईं। एक्ट्रेस इस ऑउटफिट में बेहद हॉट लग रही हैं।हिना खान ने इस ड्रेस में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं।

हिना खान के लुक की बात करें तो इस ऑउटफिट के साथ उन्होंने गॉगल्स कैरी किए हैं। न्यूड मेकअप सिंपल ज्वेलरी के साथ हिना ने अपना लुक पूरा किया है।

टीवी डीवा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। हिना खान अपने स्टाइल से इंडस्ट्री में अलग ट्रेंड सेट करती हैं।
हिना खान ने अपने दिलकश अंदाज से फैंस को मदहोश कर दिया।महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इन पिक्चर्स पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
एक्ट्रेस का यह एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।फैंस के साथ कई सेलेब्स भी एक्ट्रेस के इस लुक पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान आज मेगा स्टार बन चुकी हैं।छोटे पर्दे के साथ-साथ हिना ने फिल्मी पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाया है।

हाल ही में हिना खान शहीर शेख संग म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर यह गाना धूम मचा रहा है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: