Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम कई सितारों के साथ भी जुड़ चुका है।
इन एक्टर्स में एक नाम कार्तिक आर्यन का भी है। दोनों ने अपनी फिल्म ‘लव आजकल 2’ के दौरान एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इस कपल की लव स्टोरी ज्यादा दिनों तक चल नहीं सकी और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
यह भी पढ़ें- Anupam Kher Video: सतीश कौशिक की बेटी को लॉन्च करेंगे अनुपम खेर, एक्टर ने किया वादा
शादी के सवाल पर बोलीं सारा अली खान
अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि- वे ऐसे इंसान से शादी करेंगीं, जो उनकी मां अमृता सिंह के साथ शिफ्ट होने के लिए तैयार होगा। इस बात से सारा का अपनी मां के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड का अंदाजा आराम से लगाया जा सकता है।
मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर भागने की- सारा
इतना ही नहीं बल्कि सारा का कहना है किसी भी चीज के लिए, मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर भागने की। कहीं भी भाग जाओ, घर तो वहीं जाना है, रोज मैं उनसे दूर भागने की बात भी नहीं कर सकती। वह मेरा घर है, मैं जहां भी जाऊंगी वो वहां होगी।
यह भी पढ़ें- Divya Bharti: हादसा या साजिश! आज तक नहीं सुलझी दिव्या भारती की मौत की गुत्थी
अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहती हैं सारा अली खान
बताते चलें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक के बाद सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहती हैं। सैफ अली खान ने साल 1991 में खुद से 12 साल बड़ी अमृता से शादी की थी। दोनों के तलाक के वक्त सारा अली खान सिर्फ 9 साल की थीं और उनके भाई इब्राहिम अली खान की उम्र महज 3 साल थी। वहीं, अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां से बेहद प्यार करती हैं और वे अपनी मां के काफी करीब भी हैं। इस बात का अंदाजा एक्ट्रेस के शादी को लेकर किए सवाल के जवाब से भी लगाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
6 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
10 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
15 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
16 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
17 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines