Sapna Choudhary Dance: किलर एक्सप्रेशन से सपना चौधरी ने लूटा फैंस का दिल, देखें वायरल वीडियो
Edited By Ritu Shaw

Sapna Choudhary Dance: किलर एक्सप्रेशन से सपना चौधरी ने लूटा फैंस का दिल, देखें वायरल वीडियो
Edited By Ritu Shaw

Sapna Choudhary Dance: किलर एक्सप्रेशन से सपना चौधरी ने लूटा फैंस का दिल, देखें वायरल वीडियो
Sapna Choudhary Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। आज हर कोई उनकी अदाओं और मूव्स के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन का दीवाना है। सपना के तमाम वीडियो और गाने वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया वर्ल्ड में धूम मचा रहा है।
स्टेज शोज कर नाम कमाने वाली सपना ने अब सोशल मीडिया पर भी अपना दबदबा बना रखा है। यहां उनके लाखों में फैन फॉलोइंग है। वह अपने अद्वितीय व्यक्तित्व और सुंदरता के अलावा बेहतरीन गानों के लिए भी जानी जाती हैं। एक बार फिर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लहंगा चोली पहनकर अपनी कमरिया मटकाती देखी जा सकती हैं।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सपना ने मजेदार डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने हालिया रिलीज गाने ‘जिंद आला’ (Jind Aala) पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस से भी इस पर वीडियो बनाने के लिए कहा है।
बता दें कि सपना चौधरी सलमान खान के हिट रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के बाद सपना की पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई। सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स को इम्प्रेस करना बखूबी जानती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: