Sapna Choudhary Video: हरियाणवी सिंगर और हॉट डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो इन दिनों लोगों के दिलों की धड़कनें तेजी से बढ़ा रहा है। वो करीब 15 सालों से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) के गाना सुनते और वीडियो देखते ही बच्चों से लेकर बूढ़े तक झूमने लगते हैं। सपना का एक-एक डांसिग स्टेप लोगों के दिलों को धड़काने वाला होता है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance ) अपने देसी अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हरियाणवी गानों को खास पहचान देने वालीं ‘हरियाणवी क्वीन’ (Haryanvi Queen) यानी सपना चौधरी की सोशल मीडिया (Social Media) पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सपना चौधरी ने पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस नहीं बल्कि मजेदार कॉमेडी करती दिखाई दे रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपना का ये कॉमेडी वाला ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी कहती नजर आ रही है ‘पूजा हमें भूल जाओ, अब हमारी शादी होने वाली है।’ सपना को नए अंदाज में देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी के फॉलोवर्स की संख्या 5 मिलियन के पार पहुंच गई है। इसे लेकर सपना चौधरी ने अपने फैंस को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद भी कहा है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कई फैंस के पोस्ट शेयर किए और लिखा कि वो आज जो भी हैं अपने फैंस की वजह से हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ