Pankaj Tripathi B'Day: कभी होटल में काम करते थे पंकज त्रिपाठी, ऐसे हुई फिल्मों में एंट्री

New Project - 2022-09-05T082924.243
विज्ञापन

Happy Birthday Pankaj Tripathi: मिर्जापुर फेम स्टार पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पंकज ने कड़ी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में आज खास मुकाम हासिल किया है। आज एक्टर अपना 46 वां जन्मदिन (Pankaj Tripathi Birthday) मना रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें:

विज्ञापन

बिहारी बाबू हैं पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड स्टार पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में हुआ था।अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया था कि, ‘गांव में वो अपने पिता के साथ एक किसान के रूप में काम करते थे।तीज-त्योहारों पर वह गांव के नाटक में अदाकारी करते थे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि शुरू से ही पंकज त्रिपाठी को अभिनय का शौक था।

विज्ञापन

होटल में कर चुके हैं काम

गांव से निकल कर पंकज त्रिपाठी बाद में वे पटना चले गए जहां उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की। इसके बाद वह पटना के एक फाइव स्टार होटल में काम करते थे। होटल में काम करने के बाद ही पत्नी सहित मुंबई चले गए। उन्‍हें फिल्म ‘रन’ में एक छोटा सा रोल मिला। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। लेकिन पंकज त्रिपाठी को असली पहचान साल 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली।

विज्ञापन


शानदार रहा है फिल्मी सफर

फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले पंकज त्रिपाठी के लिए उनका फिल्मी करियर शानदार रहा है। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी अपना फैन बना लिया। फिल्मों के अलावा पंकज, वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। ‘मिर्जापुर’ से उन्होंने घर-घर अपनी पहचान बनाई। जल्द ही एक्टर इस सीरीज के तीसरे सीजन में नजर आएंगे। फैंस को बेसब्री से ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur 3) का इंतजार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ