Sapna Chaudhary: मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। लखनऊ की ACJM कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी की है। सपना चौधरी के ऊपर डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करने और कार्यक्रम न कर रकम हड़पने का आरोप है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।
अभी पढ़ें – Vijay Deverakonda ने बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘हमें कौन रोकेगा….
सपना चौधरी को इस मामले में सुनवाई के लिए सोमवार को हाजिर होना था लेकिन वह हाजिर नहीं हुई और न ही उनकी तरफ से कोर्ट में कोई अर्जी दी गई। जिसके बाद कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया।
पूरा मामला 2018 का है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी का डांस कार्यक्रम 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में दोपहर तीन बजे से रात दस बजे तक निर्धारित किया गया था। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन 300 रुपये की दर से बेचे गए थे।
सपना चौधरी का डांस को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग टिकट खरीदे थे। लेकिन वह डांस करने नहीं आई। सपना चौधरी के कार्यक्रम में नहीं आने और उनके पैसे भी वापस नहीं किए जाने पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हजारों लोगों ने हंगामा किया था।
अभी पढ़ें – Anupamaa: अस्पताल में भर्ती अनुज के साथ डांस करने लगीं बा और अनुपमा, देखें वीडियो
आयोजकों का आरोप है कि सपना चौधरी ने डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करवा लिए। उसके बाद कार्यक्रम में नहीं आईं और शो रद्द करना पड़ा। आयोजकों ने सपना पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines