बाल-बाल बचीं Sanya Malhotra, पैपराजी की गलती से एक्ट्रेस के साथ हो सकता था भयानक हादसा

Sanya Malhotra Viral Video: एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक्ट्रेस एक खतरनाक हादसे का शिकार होते-होते बची हैं। आज उनके साथ एक खौफनाक किस्सा हुआ है। इसके बाद वो खुद भी बेहद डर गईं। अब उनका वीडियो देख फैंस भी चौंक उठे हैं।

Sanya Malhotra Viral Video

Sanya Malhotra Viral Video

विज्ञापन

Sanya Malhotra Viral Video: दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) के साथ हाल ही में एक भयानक हादसा हो सकता था। एक्ट्रेस बस बाल-बाल बची हैं। अब उनके साथ हुआ डरावना मोमेंट कैमरे में कैद हो गया है। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद डरी हुई दिखाई दीं। दरअसल, आज महाराष्ट्र में 5वें चरण का चुनाव हो रहा है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में अपना मत डालने के लिए तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। ऐसे में जब सितारे घर से बाहर निकले हैं तो मीडिया तो उनके पीछे-पीछे आएगा ही। बस सान्या को देखने के बाद भी कुछ ऐसा ही हुआ।

पैपराजी की वजह से घायल हो जातीं सान्या मल्होत्रा

पैपराजी एक्ट्रेस को देखने के बाद इतने एक्साइटेड हो गए कि उन्हें किसी बात का होश ही नहीं रहा। ऐसे में उनसे एक ऐसी गलती हो गई जिसके बाद सान्या मल्होत्रा घबरा गईं क्योंकि पैपराजी की वजह से एक्ट्रेस बुरी तरह से घायल हो सकती थीं। उनकी लापरवाही न सिर्फ एक्ट्रेस के घायल होने का कारण बन सकती थीं बल्कि मीडिया कि वजह से एक्ट्रेस का चेहरा भी बिगड़ सकता था। जिसके बाद बात उनके करियर पर आ जाती। वैसे भी एक एक्टर के लिए सबसे जरूरी होता है उसका चेहरा। सान्या मल्होत्रा का अगर चेहरा ही बिगड़ जाता तो एक्ट्रेस क्या करतीं।

Advertisment

एक्ट्रेस का खुद को बचाते हुए वीडियो वायरल

दरअसल, हुआ ये कि जब वो वोट कर बाहर निकलीं तो उन्हें पैपराजी ने घेर लिया और एक कैमरामैन बड़ी लापरवाही से चल रहा था। उस शख्स ने ध्यान नहीं दिया और उसका कैमरा सान्या के चेहरे के बेहद नजदीक से गुजरा है। अगर एक्ट्रेस अलर्ट नहीं होतीं और खुद को बचाने के लिए अपने चेहरा पीछे नहीं करतीं तो आज एक भयानक हादसा भी हो सकता था। इस हादसे में एक्ट्रेस का क्या होता वो सोचकर ही फैंस डरे हुए हैं। वहीं, पैपराजी की इस गलती के बाद भी एक्ट्रेस ने इस सिचुएशन से कैसे डील किया वो काबिले तारीफ है। अपने साथ हुई इस घटना के बाद भी गुस्सा नहीं हुईं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस के अंदाज ने जीते फैंस के दिल

सान्या मल्होत्रा ने बड़े ही धैर्य की साथ इस परिस्थिति को संभाला है। वो न तो चिल्लाईं और न ही किसी पर गुस्सा उतारा बल्कि एक्ट्रेस शांति से किनारे पर गईं और उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। साथ ही एक्ट्रेस उन्हें सलाह देते हुए भी नजर आईं कि ध्यान से काम करो। वैसे एक सेकंड के लिए तो एक्ट्रेस की हवाइयां ही उड़ गई थीं। फिर भी उन्होंने जिस तरह से इस पूरी सिचुएशन को हैंडल किया अब फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। सान्या मल्होत्रा की जगह कोई और एक्टर होता तो वो भड़क जाता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ