हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जज करना गलत…', Badshah के Tateeree गाने विवाद में कूदे Santy Sharma; रैपर को किया सपोर्ट

Santy Sharma Supported Badshah: रैपर बादशाह हाल ही में अपने ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवादों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. वहीं इसी बीच मशहूर सिंगर सैंटी शर्मा ने बादशाह को सपोर्ट किया है. चलिए आपको भी बताते हैं सिंगर ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा?

विज्ञापन
सैंटी शर्मा ने बादशाह को किया सपोर्ट

Santy Sharma Supported Badshah: मशहूर रैपर बादशाह अपने नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में छाए हुए हैं. इस गाने के लिरिक्स के लिए रैपर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लोग उनके इस गाने को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं और रैपर की कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं. वहीं विवाद के बीच बॉलीवुड सिंगर सैंटी शर्मा भी कूद पड़े हैं. सैंटी शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बादशाह को सपोर्ट किया है. चलिए आपको भी बताते हैं सैंटी शर्मा ने क्या कुछ कहा?

सैंटी शर्मा ने लिखा पोस्ट

सैंटी शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘रैप म्यूजिक एक ऐसा जोनर है जिसमें रैपर अपने कॉम्पिटीटर के बारे में रेफरेंस के तौर पर लाइंस लिखते और गाते हैं. गाने की वीडियो बनने से पहले ऑडियो बन जाता है. वीडियो टीम भी अलग होती है और बादशाह जैसे कलाकारों को पता भी नहीं होता कि इसका वीडियो ऐसे बनने वाला है.’

यह भी पढ़ें: ‘काश मैं…’, Dhurandhar 2 के डायरेक्टर आदित्य धर हुए इमोशनल, बर्थडे पर लिखा लंबा-चौंडा पोस्ट

विज्ञापन

सैंटी शर्मा ने बादशाह को किया सपोर्ट

सैंटी शर्मा ने आगे कहा, ‘आज जो कुछ भी बादशाह और अन्य आर्टिस्ट के साथ हो रहा है, इसका कारण ये ही है कि भारत में रैप सुनने वाले बहुत कम लोग हैं. और अधिकतर लोगों को रैप कल्चर के बारे में पता भी नहीं है. अगर गाने में कोई बोल गलत होते हैं तो उन्हें चेंज करवा देना चाहिए, लेकिन पूरा मामला समझे बिना ही बादशाह को जज करना गलत है. अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी तो उसके लिए सॉरी लेकिन सच ये ही है.’

यह भी पढ़ें: सलमान-आमिर के बाद अब Kader Khan बने सुनील ग्रोवर, मिमिक्री देख फैंस भी रह गए दंग!

विज्ञापन

वायरल हुआ पोस्ट

अब सैंटी शर्मा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें हाल ही में बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर इतना विवाद गहरा गया कि बादशाह पर केस दर्ज हो गया. वहीं सोशल मीडिया पर भी बादशाह को लोग भर-भरकर ट्रोल कर रहे हैं. वहीं हाल ही में ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट संग्राम सिंह ने भी बादशाह के इस मामले पर बात करते हुए बादशाह की आलोचना की और गाने के बोल को भी गलत बताया.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola