Sanoj Mishra on Upcoming Projects: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सनोज को लेकर खूब बातें हो रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सनोज मिश्रा अपनी आने वाली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को लेकर चर्चा में हैं। सनोज ने अपनी इस फिल्म के लिए महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को कास्ट किया है। इस बीच अब सनोज ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर भी बात की और बताया कि उनकी अगली फिल्म कौन-सी होगी? आइए जानते हैं इसके बारे में…
सनोज का अगला प्रोजेक्ट क्या?
दरअसल, सनोज मिश्रा ने हाल ही में News24 से खास बातचीत की। इस दौरान सनोज ने बताया कि वो अपने अगले प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी अगली फिल्म का नाम है ‘दो कोड़ी का डॉन’। ‘दो कोड़ी का डॉन’ के बारे में बात करते हुए सनोज ने कहा कि पहले इसका नाम था ‘दो कोड़ी की जुबान’ लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘दो कोड़ी का डॉन’ कर दिया गया।
फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’
सनोज ने आगे फिल्म की कहानी पर बात करते हुए कहा कि इस फिल्म की कहानी मीडिया से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि लोग किस तरह से अपनी बात को हाईलाइट करने के लिए मीडिया में बयानबाजी करते हैं और इसका कैसे फायदा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ा मुद्दा है देश का। गौरतलब है कि सनोज मिश्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ पर काम कर रहे हैं।
सनोज के गायब होने में वसीम रिजवी का हाथ- सनोज
बता दें कि सनोज मिश्रा वहीं हैं जिन्होंने फिल्म The Diary of West Bengal बनाई है। जब सनोज ने ये फिल्म बनाई थी, तो उन्होंने धमकी भी मिली थी और वो कहीं गायब भी हो गए थे। तब भी ये मामला बेहद सुर्खियों में रहा था। वहीं, अब सनोज ने बताया है कि सनोज की किडनैपिंग के पीछे कोई और नहीं बल्कि वसीम रिजवी का हाथ था।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: Hina Khan की मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर करने की वजह क्या? Rozlyn Khan ने खुद बताया सच
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines