Sanjay Leela Bhansali Love and War: आर्यन मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद अब आलिया और रणबीर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) एक बार फिर ऑनस्क्रीन साथ दिखेंगे। संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर (Love and War) में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल साथ दिखाई देंगे। आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है। बता दें, ये फिल्म 2025 में सिनेमाघर में रिलीज होगी। लव एंड वॉर लड़ाई और प्यार के बीच की जबरदस्त कहानी है।
हालांकि फिल्म की कहानी को अभी ज्यादा रिवील नहीं किया गया है। इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू होने की पूरी उम्मीद है। ये अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। जब सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर सामने आया तो फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक ने लिखा, भंसाली का एक्सीपेरिमेंट काफी अच्छा है, दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं।
विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने इससे पहले कब किया था काम?
ये पहली बार होगा कि आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर साथ नजर आएंगे। इससे पहले 2018 में फिल्म राजी में विक्की कौशल और आलिया भट्ट साथ नजर आए थे। आलिया भट्ट और संजय भंसाली की अगर बात करें तो ये उनकी डायरेक्टर के साथ दूसरी फिल्म होगी।
ये भी पढ़ें-असल में किस पर आधारित है ‘Laapataa Ladies’ की कहानी?
इस साल रणबीर की कौन-सी फिल्म होगी रिलीज?
इससे पहले आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके साथ काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। वहीं रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म सावरियां में काम किया था। विक्की कौशल की अगर बात करें तो संजय लीला भंसाली के साथ उनका ये पहला प्रोजेक्ट है। आलिया की इस साल ‘जिगरा’ भी रिलीज होगी। हालांकि रणबीर कपूर की इस साल रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
52 mins agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 hr agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
1 hr agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
3 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
12 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
13 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
16 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
17 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines