बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली मुश्किलों में घिर गए हैं। राजस्थान के बीकानेर में उनके साथ दो और लोगों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है। मामला उनकी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से जुड़ा है। शिकायत दर्ज करने वाले प्रतीक राज माथुर ने आरोप लगाया कि भंसाली ने उन्हें लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट दिया था, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया। इसी को लेकर उन पर धोखाधड़ी, दुर्व्यवहार और विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं। भंसाली की अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। कोर्ट के निर्देश पर बीकानेर के बीछवाल थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: क्या Heeramandi फेम एक्ट्रेस बनने वाली हैं मां? Sanjay Leela Bhansali से है खास रिश्ता
क्यों हुई डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर
प्रतीक राज माथुर ने जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर नियुक्त किया था और प्रशासनिक अनुमति, सुरक्षा, होटल बुकिंग समेत शूटिंग से जुड़ी तमाम तैयारियां उन्होंने संभालीं। लेकिन काम करवाने के बाद बिना किसी भुगतान के उन्हें प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया। एफआईआर में ये भी दर्ज है कि 17 अगस्त को जब प्रतीक बीकानेर के होटल नरेंद्र भवन पहुंचे, तो भंसाली के साथ मौजूद उत्कर्ष और अरविंद गिल ने उनके साथ बदसलूकी की। आरोप है कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट मानने से साफ इनकार कर दिया और वार्निंग दी कि आगे से प्रतीक की कंपनी को कोई काम नहीं मिलेगा। प्रतीक का कहना है कि उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।
ये आरोप लगे भंसाली पर
प्रतीक के अनुसार, अदालत के निर्देश मिलने के बाद सोमवार को बीछवाल थाने में संजय लीला भंसाली, अरविंद गिल और उत्कर्ष बाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उन पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में यह भी लिखा है कि प्रतीक को ईमेल के जरिए रखा गया था।
नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को एक भव्य कहानी के रूप में देखा जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल निभा रहे हैं। शूटिंग के कई अहम हिस्से राजस्थान में फिल्माए जा रहे हैं, जहां रणबीर और विक्की इंडियन एयरफोर्स के पायलट के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय है।
यह भी पढ़ें: महंगे सेट नहीं… तो फिर क्या…? किस चीज के बिना अधूरी है Sanjay Leela Bhansali की कामयाबी?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines