Sanjay Leela Bhansali Alia Bhatt Inshallah Movie: आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद ‘लव एंड वॉर’ में संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ-साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं. इन तीनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं इसी बीच अब संजय लीला भंसाली की ‘इंशाल्लाह’ भी चर्चाओं में आ गई है. 7 साल से अटकी हुई इस फिल्म पर अपडेट सामने आया है. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी.
फिर साथ काम करेंगे आलिया भट्ट-संजय लीला भंसाली
दरअसल मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार एक बार फिर आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली अपनी अटकी हुई फिल्म ‘इंशाल्लाह’ पर काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म पर 7 साल पहले काम चल रहा था, लेकिन बाद में ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी. ऑडियंस को इस फिल्म का आज भी इंतजार ही है. वहीं अब 7 साल बाद फिर से संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट ने इस पर काम करने का मन बनाया है. लेकिन इस बार फिल्म की कहानी में बदलाव देखने को मिलने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: 418 Hindi Trailer: ‘मंजुलिका’ नहीं, अब ‘देविका’ का होगा आतंक! ‘418’ का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी; जानें रिलीज डेट
नए सिरे से शुरू होगी कहानी
वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग होने वाली है. पहले जहां इसमें रोमांटिक ड्रामा देखने को मिलने वाला था, वहीं अब एक्टर और डायरेक्टर फिल्म की कहानी को बदलने पर बातचीत कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म में अब आलिया भट्ट के साथ किसकी जोड़ी देखने को मिलने वाली है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. हालांकि अभी तक इस पर आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं 20 की उम्र से टैक्स भर रही…’, रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
7 साल पहले फिल्म की हुई थी घोषणा
बता दें संजय लीला भंसाली इस फिल्म को साल 2019 में बनाने जा रहे थे. तब इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ सलमान खान को भी कास्ट किया जा रहा था. लेकिन सलमान खान और भंसाली के बीच क्रिएटिव मतभेदों के बाद ये फिल्म अटकी ही रह गई. इसके बाद संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बना दी. वहीं अगर अब ‘इंशाल्लाह’ फिर से बनती है तो ये फिल्म संजय लीला भंसाली के साथ आलिया भट्ट की तीसरी फिल्म होगी. अब देखना दिलचस्प है कि इस फिल्म पर अब क्या अपडेट सामने आता है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines