Sunjay Kapur की प्रेयर मीट में पहुंची Karisma Kapoor, सैफ और करीना भी साथ आए नजर

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हुए कई दिन हो गए हैं। आज 22 जून को संजय कपूर की प्रेयर मीट रखी गई है, जिसमें करिश्मा कपूर भी शामिल हुई हैं।

Sunjay Kapur prayer meet

संयज कपूर प्रेयर मीट। image credit- social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 12 जून को संजय कपूर का निधन हो गया था। संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया और उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए भारी तादाद में लोग आए थे। अपने एक्स हसबैंड के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर भी पहुंची थी। इस दौरान उनके दोनों बच्चे कियान और समायरा भी साथ थे। करीना कपूर और सैफ भी संजय कपूर के अंतिम संस्कार में आए थे।

विज्ञापन

संजय कपूर की प्रेयर मीट में पहुंची एक्स वाइफ करिश्मा

आज 22 जून को संजय कपूर की प्रेयर मीट है। एक्स पति की प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर करीना और सैफ के साथ पहुंची है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। वीडियो में करीना, करिश्मा और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में और भी लोग नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

कब हुआ था अंतिम संस्कार?

संजय कपूर के अंतिम संस्कार की बात करें तो 19 जून को संजय कपूर पंचतत्व में विलीन हुए थे। इस दौरान भी करिश्मा कपूर दिल्ली आई थी। संजय कपूर को आखिरी विदाई देते हुए उनका बेटा बहुत इमोशनल था। सभी कियान को संभाल रहे थे। इस दौरान करिश्मा कपूर और करीना भी इमोशनल नजर आई थीं। सैफ अली खान भी संजय कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे।

विज्ञापन

2016 में हुआ था तलाक

संजय कपूर के अंतिम संस्कार की रस्में बेटे कियान ने ही निभाई थी। इसी के साथ अगर संजय कपूर और करिश्मा कपूर की बात करें तो साल 2003 में दोनों ने शादी की थी। कुछ सालों बाद ही दोनों अलग हो गए थे और साल 2016 में दोनों ने तलाक लेकर अपनी-अपनी राहें अलग कर ली थी। करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया से संजय की तीसरी शादी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ