---विज्ञापन---

कौन हैं संजय कपूर की पहली वाइफ नंदिता महतानी? रणवीर कपूर को कर चुकी हैं डेट

संजय कपूर का 53 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया। वह करिश्मा कपूर के एक्स पति थे और तीन बार शादी कर चुके थे। उनकी पहली पत्नी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी थीं।

---विज्ञापन---

करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर के 53 साल की उम्र में निधन की खबर ने सिर्फ कारोबारी दुनिया को नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी चौंका दिया। उन्होंने तीन शादियाँ की थीं और तीनों ही महिलाओं का रिश्ता फिल्म और फैशन की दुनिया से था। करिश्मा कपूर और मॉडल प्रिया सचदेव से उनकी शादी काफी चर्चा में रही, लेकिन उनकी पहली शादी 90 के दशक में फैशन डिजाइनर और सोशलाइट नंदिता महतानी से हुई थी।

कौन हैं संजय कपूर की पहली पत्नी?

नंदिता महतानी दिल्ली की एक जानी-मानी सोशलाइट हैं। उनकी और संजय कपूर की शादी 1996 में हुई थी। नंदिता का परिवार बिजनेस से जुड़ा हुआ है। उनके भाई भरत महतानी एक बिजनेसमैन हैं, जिनकी शादी 2010 में हुई थी। इस शादी में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, करण जौहर और हर्ष गोयंका जैसे बड़े नाम शामिल हुए थे। नंदिता की बहन अनु की शादी अरबपति संजय हिंदुजा से हुई है। नंदिता और संजय की शादी सिर्फ चार साल चली और 2000 में उनका तलाक हो गया।

---विज्ञापन---

नंदिता महतानी कौन हैं?

नंदिता एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं और मुंबई की हाई-प्रोफाइल सोशल सर्कल में जानी जाती हैं। खबरों के मुताबिक, 2000 के दौर में उन्होंने एक्टर डिनो मोरिया को डेट किया था और दोनों ने मिलकर ‘प्लैग्राउंड’ नाम से एक फैशन ब्रांड शुरू किया। उन्होंने कुछ समय के लिए रणबीर कपूर को भी डेट किया था, जो करिश्मा कपूर के कजिन हैं। 2017 को द क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि उन्हें नंदिता पर क्रश था और वह उन्हें खूबसूरत और सादगी भरी लगी थीं, जो उनकी सोशलाइट छवि से बिल्कुल अलग थीं। दोनों कभी-कभी डिनर पर जाते थे, लेकिन वह रिश्ता गंभीर नहीं था। रणबीर की माँ को भी इस बारे में पता था।

2017 में नंदिता की सगाई एक्टर विद्युत जामवाल से हुई थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते का ऐलान किया था और ताजमहल में हुए प्रपोजल की तस्वीरें भी शेयर की थीं। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

---विज्ञापन---

2012 से नंदिता कई बॉलीवुड सितारों की स्टाइलिस्ट रही हैं। खासतौर पर उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली को स्टाइल किया है। 2019 में ET Panache के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि विराट की स्टाइल बहुत शानदार है, जो उनकी मजबूत पर्सनैलिटी को दर्शाती है। उन्हें आमतौर पर कैजुअल और स्पोर्टी लुक पसंद है, लेकिन खास मौकों पर वह अच्छे से तैयार होना भी पसंद करते हैं। उनका स्टाइल सिंपल और क्लासिक होता है।

---विज्ञापन---

सुंजय कपूर की मौत कैसे हुई?

सुंजय कपूर का निधन लंदन में गुरुवार को हुआ। बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने एएनआई को बताया कि वह पोलो मैच के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल गए थे, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। संजय की करिश्मा कपूर से शादी 2003 में हुई थी, जो 2016 में खत्म हो गई। उनके दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान। इसके बाद 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया और संजय का एक बेटा है, जिसका नाम अजारियस है।

ये भी पढ़ें- ‘अपने लिए बहुत अच्छा किया…’, काजोल ने क्यों ठुकराई थी ‘3 इडियट्स’? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

First published on: Jun 13, 2025 12:42 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

News24 हिंदी

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola