---विज्ञापन---

‘अपने लिए बहुत अच्छा किया…’, काजोल ने क्यों ठुकराई थी ‘3 इडियट्स’? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

काजोल ने बताया कि उन्हें जब '3 इडियट्स' ऑफर की गई थी, तब उन्होंने उसमें काम करने से इनकार कर दिया था। इस फिल्म में राजकुमार हिरानी ने निर्देशन किया था और करीना कपूर ने लीड रोल निभाया था।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मां के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये एक पौराणिक हॉरर फिल्म है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि उन्होंने कई फिल्में मना कर दी थीं जो बाद में बड़ी हिट बन गईं। इनमें से एक बड़ी फिल्म थी 3 इडियट्स, जिसमें आमिर खान और करीना कपूर लीड रोल में थे।

एक्ट्रेस ने क्या कहा?

जब उनसे पूछा गया कि वह लोगों को या किसी प्रोजेक्ट को मना कैसे करती हैं, तो काजोल ने कहा कि उनके लिए ये करना बहुत आसान है और वो इस पर ज्यादा सोचती नहीं हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा कई बार हुआ है। 3 इडियट्स इसका एक अच्छा उदाहरण है। मुझे लगता है कि वो फिल्में उन्हीं के लिए बनी थीं। जैसे कहते हैं न, ‘जो किस्मत में लिखा होता है, वो ही मिलता है’। मुझे लगता है कि मैंने उनके बिना भी अच्छा किया है।”

---विज्ञापन---

शाहरुख खान के साथ फिर से कम करने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस 

इसी बातचीत में काजोल से ये भी पूछा गया कि क्या वो भविष्य में शाहरुख खान के साथ कोई लव स्टोरी करना चाहेंगी। इस पर काजोल ने जवाब दिया, “मैं ऐसी फिल्म देखना जरूर चाहूंगी, हां, बिल्कुल! क्यों नहीं? इसे शाहरुख को भी बताया जा सकता है। देखते हैं आगे क्या होता है।”

शाहरुख और काजोल की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी कई हिट फिल्में की हैं।

---विज्ञापन---

काजोल के आने वाले प्रोजेक्ट्स

काजोल की नई फिल्म ‘मां’ विशाल फुरिया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में काजोल एक बहादुर और अपनी बेटी की रक्षा करने वाली मां के रोल में दिखेंगी, जो राक्षसों से अपनी बेटी को बचाने के लिए लड़ती है। फिल्म में इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय, जितिन गुलाटी और खेरिन शर्मा भी अहम रोल निभा रहे हैं। ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- The Traitors ने बनाया रिकॉर्ड, 5 मिनट में किया पहला एलिमिनेशन, कौन हैं बाहर हुईं Nikita Luther?

---विज्ञापन---

First published on: Jun 13, 2025 10:12 AM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola