Sanjay Dutt Out From Welcome 3: बॉलीवुड गलियारों से एक बड़ी चटपटी खबर सामने आई है। ‘वेलकम’ (Welcome) मूवी के तीसरे पार्ट यानी ‘वेलकम टू द जंगल‘ (Welcome To The Jungle) से अब एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) का पत्ता कट गया है। इस फिल्म से अब उनके बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस फिल्म के कई पोस्टर भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब अचानक एक्टर का फिल्म से बाहर हो जाना वाकई काफी कंट्रोवर्शियल लग रहा है। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया अब उसका भी खुलासा हो गया है।
‘वेलकम 3’ में हैं सितारों का मेला
बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकलिन फर्नांडीस, रवीना टंडन, तुषार कपूर, शारिब हाशमी, लारा दत्ता, दिशा पटानी समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद हैं। इस लिस्ट में एक नाम संजय दत्त का भी था लेकिन अब 15 दिन फिल्म के लिए शूट करने के बाद उन्होंने बीच में ही इस फिल्म से अपने कदम बाहर कर लिए हैं। फिल्म में संजय दत्त का एक एहम किरदार होने वाला था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि डेट इश्यूज के चलते एक्टर ने ‘वेलकम टू द जंगल’ बीच में ही छोड़ दी है।
संजय दत्त ने ‘वेलकम 3’ से क्यों किया किनारा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय ने अपनी सारी प्रोब्लेम्स के बारे में अक्षय कुमार को बता दिया है और दोनों के बीच किसी बात की कड़वाहट नहीं है। बता दें, संजय दत्त को ऐसा महसूस हो रहा था कि फिल्म एक अन्प्लैन्ड तरीके से बनाई जा रही है। उन्हें शिकायत थी कि स्क्रिप्ट कभी भी बदल दी जाती है, जिसके कारण उनकी शूटिंग की डायरी में भी बदलाव करने पड़ते हैं। ऐसे में वो इन बदलाव से परेशान हो गए थे और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म छोड़ना ही ठीक समझा।
यह भी पढ़ें: Varun Sood को हुआ ‘Concussion’, एक्टर का पोस्ट देख घबराए फैंस
अब क्या करेंगे मेकर्स?
बता दें, अब मेकर्स इस कन्फ्यूजन में हैं कि संजय दत्त ने जो 15 दिन की शूटिंग की है उसका क्या किया जाए। अब वो उन सीन्स को फिल्म में रखते हैं या फिर उन्हें हटाकर एक नए सिरे से शूटिंग की शुरुआत करते हैं, ये तो बाद में ही पता चल पाएगा। क्योंकि एक्टर ने अपने पहले शेड्यूल की शूटिंग कर ली है जिसमें उनके फनी पार्ट्स हैं, ऐसे में अब गेस्ट अपीयरेंस तौर पर संजय दत्त को मेकर्स क्रेडिट भी दे सकते हैं। अब क्या होगा ये बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल तो ये फिल्म 20 दिसंबर यानी क्रिसमस वीक पर रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines