Varun Sood को हुआ 'Concussion', एक्टर का पोस्ट देख घबराए फैंस

Varun Sood Diagnosed With Concussion: ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ फेम एक्टर वरुण सूद ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्टर Concussion नाम की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की पुष्टि की है। इस खुलासे के बाद एक्टर के फैंस टेंशन में आ गए हैं।

Varun Sood Diagnosed With Concussion

Varun Sood Diagnosed With Concussion

Varun Sood Diagnosed With Concussion: मशहूर एक्टर वरुण सूद (Varun Sood) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब एक्टर ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। उनका लेटेस्ट पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। एक्टर ने अब कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है जिसके बाद फैंस भी घबरा गए हैं। दरअसल, अब बात उनकी तबीयत पर आ गई है। वरुण ने खुलासा किया है कि उन्हें एक बड़ी इंजरी हो गई है। इस इंजरी का नाम ही कुछ ऐसा है जिसे आपने न तो शायद पढ़ा होगा और न ही कभी सुना होगा।

वरुण सूद को हो गई ये कौन-सी इंजरी?

कुछ देर पहले ही ‘रोडीज’ (Roadies) फेम एक्टर वरुण सूद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फैंस को अपनी हालत के बारे में बताते हुए लिखा, ‘हाय, मुझे Concussion है। किसी भी भी मैसेज का जवाब नहीं दे पाऊंगा, स्क्रीन पर न देखने की सलाह दी गई है। जल्द ही वापसी करूंगा!’ अब उनका ये पोस्ट देख फैंस भी घबरा गए हैं। सब परेशान हैं कि आखिर अचानक वरुण सूद को क्या हो गया है। आखिर ये कौन-सी इंजरी है जिसके बाद एक्टर किसी से बात नहीं कर पा रहे हैं।

Varun Sood Diagnosed With Concussion

वरुण सूद ने किया शॉकिंग खुलासा

क्या है Concussion?

तो बता दें, Concussion ब्रेन में आई एक ऐसी चोट है जिसके बाद इंसान का दिमाग नॉर्मल तरीके से काम नहीं कर पाता। ये कभी सिर के बल जोर से गिरने या फिर किसी चीज से सिर टकराने के वजह आई चोट है। इसे माइल्ड ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी (TBI) भी कहा जाता है। Concussion होने के बाद शख्स को अपने आस-पास की चीजों पर रिएक्ट करने में वक्त लग सकता है। उसे जवाब देने में देरी हो सकती है या वो कई बार ब्लैंक फील कर सकता है। इसके बाद मरीज को सिरदर्द, जी मिचलाना, बैलेंस बिगड़ना, स्तब्ध महसूस करना या फिर धुंधली छवि दिखने जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं।

टीवी और फिल्मों की दुनिया का बड़ा नाम हैं वरुण सूद

अब वरुण सूद को ब्रेन इंजरी कैसे हुई अभी तक इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ है। बता दें, वरुण ‘रोडीज’, ‘स्प्लिट्सविला’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘MTV ऐस ऑफ स्पेस’ के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वरुण को ‘Ragini MMS Returns’, ‘Selfiee’ और ‘Jug Jugg Jeeyo’ जैसी फिल्मों में देखा गया है। वरुण की पर्सनल लाइफ भी कुछ कम चर्चाओं में नहीं रही है। एक्टर की लव स्टोरीज पूरी दुनिया देख चुकी है। साथ ही हर बार उनका दिल कैसे टूटा उससे भी सभी वाकिफ हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ