Bollywood Stars Liquir Business: ‘पीले पीले ओ मोरे राजा…’ तिरंगा का यह गाना तो आपको याद ही होगा। दरअसल, अब ये गाना हर उन फिल्मी सितारों की जुबान पर रहता है, जो कि शराब के कारोबार में लगे हुए हैं और आपको पिलाकर अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं। ये बात छिड़ी है संजय दत्त से जिन्होंने अपना स्कॉच व्हिस्की ब्रांड ‘द ग्लेन वॉक’ लॉन्च किया है। संजू बाबा इससे मोटी कमाई कर रहे हैं। हालांकि, शराब के कारोबार से कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट काफी लंबी है। यहां डालिए एक नजर-
संजय दत्त- द ग्लेन वॉक
सबसे पहले नंबर पर ‘खलनायक’ फेम संजय दत्त का नाम सामने आता है, जिन्होंने अपना स्कॉच व्हिस्की ब्रांड लॉन्च किया| द ग्लेनवॉक ब्रांड कार्टेल एंड ब्रदर्स के द्वारा लॉन्च किया हुआ ब्रांड है। द ग्लेनवॉक के एक बोतल के कीमत की बात करें तो एक बोतल 1,600 रुपये के करीब आती है।
डैनी डेन्जोंगपा- युकसोम ब्रुअरीज
वर्सेटाइल एक्टर डैनी डेन्जोंगपा भी इस मामले में पीछे नहीं हैं और वह भी शराब के बिजनेस में हाथ आजमा चुके हैं। डैनी डेन्जोंगपा की कंपनी का नाम युकसोम ब्रुअरीज है, जो कि कई तरह के बियर बनाती है।
यह भी पढ़ें: शॉर्ट्स पहन मंदिर जाने पर ट्रोल हुईं अंकिता लोखंडे, फ्रैक्चर हाथ देख यूजर्स बोले- फिर से नाटक…
निक जोनस- टकीला विला वन
पॉपुलर हॉलीवुड सिंगर-एक्टर और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी शराब के बिजनेस से मोटी कमाई करते हैं। निक ने साल 2019 में व्हिस्की ब्रांड टकीला विला वन लॉन्च किया था।
आर्यन खान-D’Yavol
शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आर्यन खान ने भारत में प्रीमियम वोदका ब्रांड लॉन्च किया है, जिसका नाम D’Yavol है।
ड्वेन जॉनसन-टेरेमाना
हॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर और प्रोफेशनल ड्वेन जॉनसन या द रॉक ने आज से चार साल पहले 2020 में अपना व्हिस्की ब्रांड लॉन्च किया था। ड्वेन जॉनसन के व्हिस्की ब्रांड का नाम टेरेमाना है। ड्वेन जॉनसन के टेरेमाना को अमेरिका में कॉफी पसंद किया जाता है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines