शॉर्ट्स पहन मंदिर जाने पर ट्रोल हुईं अंकिता लोखंडे, फ्रैक्चर हाथ देख यूजर्स बोले- फिर से नाटक...

Ankita Lokhande Viral Video: टीवी इंडस्ट्री की संस्कारी बहू अंकिता लोखंडे एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। अंकिता का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शॉर्ट आउटफिट पहने मंदिर जाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनका हाथ भी फ्रैक्चर नजर आ रहा है। यहां देखिए लेटेस्ट वीडियो।

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande.

Ankita Lokhande Viral Video: अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा है| सोशल मीडिया पर उनकी हरकतें अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है| इस बीच अंकिता का लेटेस्ट वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वीडियो में अंकिता शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और बता भी रही हैं कि मैं मंदिर आई हूं| इसके बाद से एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

शॉर्ट्स पहन मंदिर पहुंची अंकिता

‘बिग बॉस’ फेम अंकिता लोखंडे टीवी शोज देकर घर-घर में फेमस हुई हैं। वहीं, अब यूजर्स उन्हें उनकी अजीबो-गरीब हरकतों पर ट्रोल करने से भी परहेज नहीं करते हैं| इसका ताजा उदाहरण बना है ‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे का लेटेस्ट वीडियो, जिसमें वह फ्रैक्चर हाथ के साथ शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं| दरअसल, वह उसी बैंडेज हाथ के साथ पैपराजी को बाय भी करती नजर आ रही हैं|

एक्ट्रेस के हाथ में लगी चोट

वीडियो में अंकिता कार का दरवाजा खोलकर उसमें बैठने जा रही होती हैं और तभी पैपराजी पोज के लिए उनकी ओर दौड़ पड़ते हैं| इतने में अंकिता हंसते हुए कहती हैं कि यार मंदिर आई थी। एक पैप ने पूछा कि ‘हाथ में क्या हुआ?’ तो अंकिता ने हंसकर कहा कि ‘फ्रैक्चर हो गया है, चोट लग गई थी।’

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

अंकिता के वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘मंदिर शॉर्ट पहनकर आई है। एक अन्य ने लिखा ‘हाथ में फ्रैक्चर…विक्की से लड़ाई की होगी।’ दूसरे ने लिखा ‘मंदिर आने के लिए कुछ और कपड़े नहीं मिले थे।’ वहीं, कुछ यूजर्स अंकिता की तारीफ भी करते नजर आए। एक ने लिखा ‘हेयर स्टाइल जम रही है।’ एक अन्य ने लिखा ‘क्यूटी’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ