Salman Khan Bigg Boss OTT 3 Update: सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट अवेटेड शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ (Bigg Boss OTT 3) को लेकर हर दिन कोई न कोई चटपटी खबर सामने आ रही है। ऐसे में फैंस भी शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और मेकर्स की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक शो के मेकर्स ने ये शो आएगा इससे ज्यादा कुछ भी नहीं कहा है। वहीं, वक्त-वक्त पर इस शो में दिखाई दे सकते कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील हो रहे हैं।
टूट सकता है फैंस का दिल
इन सबके बीच अब इस रियलिटी शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अब जो कहा जा रहा है वो जानकर फैंस को जोरदार झटका लग सकता है। साथ ही कुछ फैंस के दिल भी टूट सकते हैं। दरअसल, ये शो न सिर्फ अपने फॉर्मेट और पॉपुलर सेलेब्स के लिए पसंद किया जाता है बल्कि इसकी पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण सलमान खान हैं। जबसे सलमान ने ये शो होस्ट करना शुरू किया है उनके फैंस भी इस शो से जुड़ गए हैं। ऐसे में सभी को सलमान की होस्टिंग काफी पसंद आती है।
शो होस्ट करने के लिए 3 सेलेब्स को किया गया अप्रोच!
लेकिन तब क्या होगा जब फैंस को पता चलेगा कि शो के मेकर्स सलमान खान का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ रहे हैं। यानी हो सकता है कि इस बार भाईजान ये शो होस्ट न करें। लेकिन अब अचानक ऐसा क्यों कहा जा रहा है, इन अफवाहों के पीछे क्या कारण है चलिए ये भी जानते हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि बिग बॉस ओटीटी से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि मेकर्स ने इस शो के लिए अब संजय दत्त (Sanjay Dutt), करण जौहर (Karan Johar) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैसे सेलेब्स को अप्रोच किया है।
यह भी पढ़ें: Arti Singh ने मदर्स डे पर खोला सीक्रेट, शादी का दिवंगत मां से बताया कनेक्शन
सलमान का कट गया शो से पत्ता?
इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि अनिल कपूर से इस मामले पर मीटिंग अभी बाकी है जबकि संजय दत्त जल्द ही मेकर्स के साथ बातचीत कर सकते हैं। लेकिन अब मेकर्स को इन सेलेब्स को अप्रोच क्यों करना पड़ा और क्या सलमान का शो से पत्ता कट गया? अगर आपके भी मन में ऐसे सवाल उठ रहे हैं तो बता दें, कहा जा रहा है कि सलमान का शेड्यूल काफी टाइट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाईजान के कुछ डेट इश्यू चल रहे हैं। हालांकि, मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सलमान ही शो होस्ट करें लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाया तो वो उस सिचुएशन के लिए बैकअप प्लान तैयार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
16 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
22 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines