हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sanjay Dutt ने 20 साल पहले Ameesha Patel से किया था ये 'वादा', जिसकी वजह से आज तक कुंवारी है 'सकीना मैडम'

विज्ञापन
Ameesha Patel Sanjay Dutt

Ameesha Patel Sanjay Dutt: इन दिनों अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) की सक्सेस को काफी एंजॉय कर रही हैं। उनकी फिल्म ने 25 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचा रही है। फिल्म ने 25 दिनों में 504 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं आने वाले समय में उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म 550 करोड़ तक का बंपर कलेक्शन कर सकती है। इसी बीच अमीषा पटेल ने संजय दत्त (Sanjay Dutt) से जुड़ा एक बड़ा हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया वो अब तक कुवारी क्यों हैं?

हाल में अपने इंटरव्यू में अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने बताया कि वो 20 साल से कुवारी हैं, क्योंकि इससे पीछे संजय दत्त का एक ‘वादा’ है। दरअसल, एक्ट्रेस बताती है कि संजय दत्त पिछले 20 सालों से उनके लिए अच्छे लड़के की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘संजय दत्त मेरे लिए लड़का ढूंढ रहे हैं’।

यह भी पढ़ें: Jawan की रिलीज से पहले बेटी Suhana को लेकर तिरुपति पहुंचे Shah Rukh Khan, देखें VIDEO

विज्ञापन

Sanjay Dutt को लेकर Ameesha Patel ने कही ये बात 

अपने इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने कहा कि ‘संजू मेरे परिवार की तरह है और वो पिछले 20 सालों से मेरे लिए अच्छा लड़का खोज रहे हैं। वो हमेशा मुझसे कहते हैं कि चलो मैं तुम्हारी शादी करता हूं’। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ‘ये बात संजू पिछले 20 साल से कह रहे हैं। संजू मेरे बहुत करीब हैं और कहते हैं कि जब तेरी शादी होगी तो कन्यादान मैं ही करुंगा’।

Sanjay Dutt के साथ इस फिल्म में आ चुकी हैं नजर 

बता दें कि अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक साथ ‘तथास्तु’ और ‘चतुर सिंह टू स्टार’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आमिर खान (Aamir Khan) के साथ ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ में और सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘ये है जलवा’ में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola