हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन राशा? Raveena Tandon की बेटी को नहीं पहचान पाए Sanjay Dutt, वायरल हुआ एक्टर के रिएक्शन का वीडियो

संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय, राशा थड़ानी को नहीं पहचान पाए। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
राशा को नहीं पहचान पाए संजय दत्त।

हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे अक्सर पैप्स के साथ बातें करते नजर आ जाते हैं। इस दौरान स्टार्स पैप्स को कुछ ना कुछ ऐसा रिवील कर देते हैं, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ संजय दत्त के साथ हुआ और अब संजय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि संजय के इस वीडियो में ऐसा क्या है? जो इसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

पैपराजी ने बताया कौन हैं राशा?

दरअसल, हाल ही में संजय दत्त पैपराजी से बात करते नजर आए। इस दौरान संजय ने पैप्स से कहा कि बारिश हो रही है, तुम लोग घर जाओ। संजय के सवाल का जवाब देते हुए पैप्स ने कहा कि बस राशा का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही वो आएंगी उनकी फोटो लेकर चले जाएंगे। इस पर संजय कहते हैं कि कौन राशा? तो पैप्स ने जवाब दिया कि रवीना टंडन की बेटी। इसके बाद संजय ने पैप्स से खाने के बारे में पूछा।

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वहीं, अब संजय दत्त का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट कमेंट करते हुए लिखा कि बिंदास बंदा। दूसरे यूजर ने कहा कि हम भी पूछने वाले थे कि राशा कौन हैं? तीसरे यूजर ने कहा कि रवीना टंडन की बेटी है। चौथे यूजर ने इस पर लिखा कि अरे, वो रवीना की बेटी है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘भूतनी’ में नजर आए थे संजय दत्त

गौरतलब है कि संजय दत्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूतनी’ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ ही दिन पहले एक्टर की फिल्म रिलीज हुई है। हालांकि, फिल्म को उस तरह से रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसी उम्मीद की गई थी, लेकिन इसको लेकर चर्चा खूब हुई थी। इसके बाद अब संजय फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे। साथ ही वो ‘केडी द डेविल’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में भी दिखेंगे।

यह भी पढ़ें- क्या परेश रावल से जबरदस्ती कराई गई शूटिंग, एक्टर के Hera Pheri 3 छोड़ने की वजह क्या?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola