क्या परेश रावल से जबरदस्ती कराई गई शूटिंग, एक्टर के Hera Pheri 3 छोड़ने की वजह क्या?

अभिनेता परेश रावल ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ क्यों छोड़ी? अब इस पर एक्टर के वकील ने रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता के फिल्म छोड़ने की वजह क्या है?

Hera Pheri 3, Paresh Rawal

'हेरा फेरी 3' को लेकर विवाद।

हिंदी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट सुर्खियों में बना हुआ है। ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर आए दिन कोई ना कोई बात सुनने में आ ही जाती है। फिल्म से परेश रावल किनारा कर चुकी हैं और जबसे रावल ने फिल्म छोड़ी है, तबसे ही ये विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच अब परेश ने फिल्म क्यों छोड़ी इसका भी खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं एक्टर के फिल्म छोड़ने की वजह क्या है?

विज्ञापन

एक्टर के वकील ने दी सफाई

परेश रावल के वकील ने इस पर सफाई पेश करते हुए कहा कि रावल ने फिल्म साइन की थी और इसके बाद उन्होंने फिल्म की प्रोडक्शन टीम से बार-बार इसकी स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले की मांग की। साथ ही उन्होंने फाइनल कॉन्ट्रैक्ट भी मांगा, लेकिन टीम की ओर से उन्हें कुछ नहीं दिया गया। बिना किसी प्लानिंग और पेपर्स के चलते एक्टर ने फिल्म को छोड़ने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन

भरोसे पर रावल ने साइन की टर्म शीट

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में परेश ने फिल्म की टर्म शीट साइन की थी। बता दें कि परेश ने इसे तब साइन किया था, जब फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग चल रही थी और ये भी बिना किसी कानूनी एडवाइज के हुआ था। इस दौरान अक्षय कुमार ने रावल से कहा था कि विश्वास रखो, बाद में लंबा कॉन्ट्रैक्ट देखा जाएगा और एक्टर ने इसी पर्सनल विश्वास पर टर्म शीट को साइन किया था।

विज्ञापन

जबरदस्ती कराया गया शूट

इतना ही नहीं बल्कि रावल के वकील ने ये भी दावा किया है कि अप्रैल के महीने में उनसे एक प्रमोशनल वीडियो शूट करने के लिए कहा गया था और उस वक्त फिल्म की स्क्रिप्ट भी फाइनल नहीं हुई थी। रावल से इसे टालने की कोशिश भी की थी, लेकिन IPL प्रमोशनल डेडलाइन का हवाला दिया गया और शूट कराया गया।

परेश ने क्यों छोड़ी फिल्म?

इसके बाद जब परेश को लगा कि इस प्रोजेक्ट में कुछ क्लियर नहीं हो पा रहा, तो उन्होंने 11 लाख रुपये की साइनिंग अमाउंट को 15% ब्याज के साथ वापस कर दिया। हालांकि, फिर भी अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ ने परेश को लीगल नोटिस भेजा। अब देखने वाली बात होगी कि ये लड़ाई कहां जाकर रुकती है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ