Sania Mirza, Shoaib Malik Sana Javed Marriage Life Prediction: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। उन्होंने अपने पति शोएब मलिक (Shoaib Malik) से खुला ले लिया है जिसके बाद शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से दोबारा निकाह भी कर लिया है। अब इन तीनों की लाइफ पर न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि पाकिस्तानी की नज़रें भी बनी हुई हैं। पूरा भारत इस वक्त सानिया मिर्जा के साथ खड़ा है और शोएब मलिक को गालियां दे रहा है। इसी बीच अब शोयब की तीसरी शादी भी टिक पाएगी या नहीं इसे लेकर एक खास खुलासा हुआ है।
यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर Melanie Safka का हुआ निधन, बेरंग हुई संगीत की दुनिया
2022 में हुई थी सानिया-शोएब के अलगाव की भविष्यवाणी
Koimoi को दिए एक इंटरव्यू में ज्योतिषी पंडित जग्गनाथ गुरुजी (Pandit Jagganath Guruji) ने साल 2022 में एक बड़ी भविष्यवाणी की थी। उनका दावा था कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी टूट जाएगी और इनके रिश्ते में दरार का कारण कोई तीसरा शख्स होगा। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में साफ कहा था कि किसी तीसरे के दखल से इनका रिश्ता बिखर जाएगा और बिल्कुल वैसा ही हुआ। अब सना जावेद को उसी तीसरे शख्स के रूप में देखा जा रहा है जिसकी वजह से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का घर उजड़ा है। यानी ये भविष्यवाणी एकदम सही साबित हुई।
क्या दूसरी बार शादी रचाएंगी सानिया?
अब उसी ज्योतिषी ने एक बार फिर सानिया मिर्जा को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। इस बार उन्होंने क्या-क्या कहा है ये सुनकर फैंस भी चौंक जाएंगे। पंडित जी का कहना है कि सूर्य और शनि की युति सानिया मिर्जा के ब्राइट फ्यूचर का इशारा कर रहे हैं। हालांकि, उनकी लव लाइफ को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी जिसकी वजह से उनकी मानसिक सेहत भी बिगड़ सकती है और उन्हें एंग्जायटी भी हो सकती है। उन्होंने कहा है कि सूर्य और शनि की वजह से सानिया सभी चुनौतियों को पार कर लेंगी और सेल्फ कंट्रोल हासिल कर लेंगी। इतना ही नहीं सानिया की तीसरी शादी को लेकर भी भविष्यवाणी हो गई है। पंडित जी का दावा है कि 2-3 साल में उनके दोबारा शादी करने का चांस हैं लेकिन उन्हें इतना बड़ा फैसला लेने के लिए काफी समय लगेगा।
मुश्किलों से गुजरेगा शोएब-सना का रिश्ता!
सानिया मिर्जा के अलावा उनके एक्स हस्बैंड की मैरिड लाइफ में क्या होने वाला है इसे लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। पंडित जी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सना जावेद को लेकर कहा है कि इनकी मैरिड लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मंगल कि वजह से ऐसे इशारे मिल रहे हैं कि दोनों ओवर थिंकिंग में रहेंगे और अगले करीब 3-5 साल तक अपने रिश्ते में मुश्किलों का सामने करेंगे। उन्होंने कपल को एडवाइस दी है कि अपने आपसी मुद्दों को लेकर इन्हे सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इससे उनके रिश्ते को खतरा है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines