---विज्ञापन---

मशहूर सिंगर Melanie Safka का हुआ निधन, बेरंग हुई संगीत की दुनिया

Singer Melanie Safka Passed Away: एक मशहूर सिंगर ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के बाहर आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है।

---विज्ञापन---

Singer Melanie Safka Passed Away: मशहूर सिंगर का निधन हो गया है। अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानी-मानी हस्ती अब हमारे बीच नहीं रहीं। अपनी कला से लोगों के दिल जीतने वाली सिंगर अब इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। सिंगर मेलानी सफ़्का (Melanie Safka) के निधन की बुरी खबर इस वक्त सभी को रुला रही है। खुद सिंगर के बच्चों ने इस खबर पर मुहर लगाते हुए फैंस को या जानकारी दी है, जिसके बाद हर तरफ मातम छा गया है। अब हर कोई मेलानी सफ़्का की मौत पर उदास नज़र आ रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘मेगा ब्लॉकबस्टर….’, एक्शन और देशप्रेम से भरी Fighter ने जीता सोशल मीडिया यूजर्स का दिल, पढ़ें रिव्यू

---विज्ञापन---

कब हुआ निधन?

लीजेंडरी फोक सिंगर मेलानी सफ़्का ने 76 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। उन्हें ‘ब्रांड न्यू की’ और ‘ले डाउन (कैंडल्स इन द रेन)’ जैसे सुपरहिट्स के लिए जाना जाता है। अब उनकी मौत से जुड़ी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए मिली है। सिंगर के जाने की खबर उनके बच्चों Lelilah और Jeordie ने फेसबुक के जरिए दी है। उन्होंने अपनी मां के निधन की घोषणा हुए दुख जताया है और खुद पर क्या बीत रही है इसका जिक्र किया है। बता दें, 23 जनवरी 2024 को सिंगर मेलानी सफ़्का ने इस जहान को अलविदा कहा था। अब उनके पीछे उनकी विरासत रह गई है जो हमेशा बरकार रहेगी। उनके सुपरहिट गाने जिंदगी भर फैंस के साथ रहेंगे।

---विज्ञापन---

बच्चों ने बयां किया दुख

हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वजह को लेकर कोई भी खुलासा नहीं हुआ है। सिंगर का निधन क्यों हुआ? क्या उन्हें कोई बीमारी थी या उम्र संबंधी समस्या थी? इसे लेकर कोई अपडेट अभी तक नहीं मिला है। लेकिन अब उनके बच्चों का कहना है कि इस मुश्किल वक्त में वो फैंस से मिले प्यार और सपोर्ट के आभारी हैं। उन्होंने बताया है कि उनकी मां इस युग की सबसे टैलेंटेड, सबसे मजबूत और पैशनेट औरत थीं और उन्होंने दुनिया पर एक गहरा प्रभाव डाला है। मगर अब उनके जाने से जो सूनापन उनके बच्चों और सिंगर के चाहने वालों की जिंदगी में आया है वो इतनी आसानी से नहीं जाएगा।

---विज्ञापन---

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

बता दें, मेलानी सफ़्का का जन्म 3 फरवरी साल 1947 में न्यूयोर्क में हुआ था। पढ़ाई के साथ ही उनकी म्यूजिक की जर्नी भी शुरू हो गई थी। कोलंबिया रिकॉर्ड्स के साथ हाथ मिलकर मेलानी ने दो सिंगल्स ‘ब्यूटीफुल पीपल’ और ‘गार्डन इन द सिटी’ दिए। साल 1969 में उन्होंने सफलता का स्वाद चखा, उस वक्त वो महज़ 22 साल की थीं। उन्होंने वुडस्टॉक (Woodstock) के स्टेज पर अपना जलवा दिखाया था। ऐसे में अब फैंस मेलानी सफ़्का को याद कर सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और दुख जाता रहे हैं।

First published on: Jan 25, 2024 11:41 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola