---विज्ञापन---

कौन हैं Umair Jaswal, जिनसे ‘तलाक’ लिए बिना Sana Javed बनीं सानिया मिर्जा की ‘सौतन’

Sania Mirza Shoaib Malik Umair Jaiswal: शोएब मलिक और सना जावेद की शादी के बीच एक शख्स उमैर जसवाल की खूब चर्चा हो रही है, जानिए कौन हैं और इनका सना से क्या कनेक्शन है?

---विज्ञापन---

Sana Javed First Husband Umair Jaiswal: पाकिस्तानी क्रिकेटर और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी रचाई है। दोनों ने निकाह किया और उसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। दोनों ने दुनिया को अपने रिश्ते के बारे में बताया। इस बीच जहां सानिया-शोएब का तलाक होने के कयास लगाए जा रहे हैं, वहां सना जावेद के पहले पति का नाम भी काफी सुर्खियों में है। आइए जानते हैं, कौन है ये शख्स?

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मशहूर पाकिस्तानी सिंगर हैं उमैर जसवाल

क्रिकेटर शोएब मलिक और एक्ट्रेस सना जावेद के निकाह के बीच जिस शख्स की खूब चर्चा हो रही है, उसका नाम उमैर जसवाल है, जो पाकिस्तान के मशहूर सिंगर हैं। उमैर सना जावेद के पहले पति हैं, जिसमें सना ने 2020 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल पाया। पिछले साल 2023 में दोनों अलग हो गए, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई कि उन्होंने तलाक लिया है या म्यूचुअल सैपरेशन हुआ है। यही बात शोएब और सानिया के लिए कही जा रही है।

 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)

---विज्ञापन---

शोएब की पहली पत्नी आयशा भी भारतीय

उमैर इस्लामाबाद के रहने वाले हैं। सिंगर और कंपोजर हैं। रॉक बैंड कयास के मेंबर रह चुके हैं। दूसरी ओर, शोएब मलिक की पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी की चर्चा भी हो रही है, जिससे शोएब ने 2002 में शादी की थी। आयशा टीचर थीं और हैदराबाद में रहती थीं। जब शोएब ने सानिया से शादी की थी तो आयशा ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आयशा ने आरोप लगाया था कि उनसे तलाक लिए बिना शोएब ने सानिया से शादी की है। तब काफी विवाद हुआ था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से लिया ‘खुला’, टेनिस स्टार के परिवार ने तलाक पर दिया अपडेट

क्या सानिया ने शोएब से लिया है तलाक?

शोएब और सना की शादी के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या सानिया ने शोएब से तलाक लिया है? इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हो पा रही है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि दोनों में ‘खुला’ हुआ है। इसके बाद ही शोएब ने शादी की। वहीं सानिया मिर्जा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, अपनी मुश्किल चुनिए। मोटापा मुश्किल है, फिट रहना मुश्किल है, अपनी मुश्किल चुनिए। कर्ज में डूबना मुश्किल है, आर्थिक रूप से अनुशासित रहना मुश्किल है, अपनी मुश्किल चुनिए। संचार मुश्किल है, संचार न करना मुश्किल है, अपनी मुश्किल चुनिए। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी, हमेशा मुश्किल होगी, लेकिन हम अपनी मुश्किल चुन सकते हैं तो समझदारी से चुनिए।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 20, 2024 04:16 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola