Sania Mirza Birthday: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज एक साल और बड़ी हो गई हैं। उनके 36वें जन्मदिन पर देश और दुनिया से ढेरों शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। इस बीच फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने बीती रात अपनी बीएफएफ के साथ पार्टी की, जिसका वीडियो सामने आया है।
फराह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस इंटिमेट बर्थडे पार्टी का वीडियो (Sania Mirza Birthday Party)जारी किया है, जिसमें सानिया मिर्जा ब्लैक शिमरी आउटफिट में बेहद स्टनिंग दिख रही हैं। इस दौरान वो अपने दोस्तों के साथ बर्थडे केक कट करती हैं और उनके चारों ओर बर्थडे सॉन्ग सुना जा सकता है।
अभी पढ़ें – Alia Bhatt First Pic After Pregnancy: बेटी के जन्म के बाद आलिया ने फैंस के साथ साझा की अपनी पहली झलक
सानिया मिर्जा की बर्थडे पार्टी
वीडियो के साथ फराह (Farah Khan celebrates Sania Mirza Birthday) ने कैप्शन दिया, ‘हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग @mirzasaniar.. इस साल सिर्फ खुशी और प्यार आपके लिए हमेशा ️ देखिए मैं जागती रही.. p.s- सानिया मॉम को भी हैप्पी बर्थडे.. बर्थडे शेयर करने के लिए बेस्ट पर्सन साथ में.. मॉम @nasimamirza गेस्ट अपीयरेंस @ananyabirla’
जैसे ही फराह ने ये वीडियो ड्रॉप किया, उनपर कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आनी शुरू हो गई। जहां एक फैन ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय फेवरेट सानिया… भगवान आपको हमेशा ढेर सारी खुशियां दें’, वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘हमारी भारतीय गौरवशाली सानिया जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’
अभी पढ़ें – Mahesh Babu’s Father Passes Away: इन सेलेब्स ने महेश बाबू के पिता कृष्णा मूर्ति को दी श्रद्धांजलि
बता दें, सानिया इन दिनों अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। 2018 में कपल ने बेटे इज़हान का स्वागत किया था। सानिया और शोएब ने तलाक की खबरों के बीच अब तक चुप्पी साध रखी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
10 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
11 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
13 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
13 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines