Alia Bhatt First Pic After Pregnancy: बेटी के जन्म के बाद आलिया ने फैंस के साथ साझा की अपनी पहली झलक

Alia Bhatt First Pic After Pregnancy: बेटी के जन्म के बाद आलिया ने फैंस के साथ साझा की अपनी पहली झलक

Alia Bhatt First Pic After Pregnancy: बेटी के जन्म के बाद आलिया ने फैंस के साथ साझा की अपनी पहली झलक

Alia Bhatt First Pic After Pregnancy: बी-टाउन की नई नई मांओं में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने डिलीवरी के बाद अपनी पहली झलक दिखाई है। 6 नवंबर को अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी कोई तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने मंगलवार सुबह सुबह अपने इंस्टाग्राम (Alia Bhatt Instagram) पर एक मनमोहक पोस्ट साझा जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “यह मुझे” साथ में पीले दिल वाली इमोजी। तस्वीर में, आलिया भट्ट के हाथ में एक मग देखा जा सकता है कि, जिसपर लिखा है “Mama”।

विज्ञापन

आलिया की तस्वीर

हालांकि, पिक (Alia Bhatt first pic after pregnancy) में उनका चेहरा और बैकग्राउंड धुंधला नजर आ रहा है और हाथ में दिख रहा ‘Mama’ मग फोकस में है। आलिया की पोस्ट पर फैंस के अलावा सेलेब्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है। इनमें अभिनेता टाइगर श्रॉफ, मनीष मल्होत्रा ​​​​और टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह का नाम शामिल है।

विज्ञापन

टाइगर ने लिखा, “प्यारा।” इस बीच, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​​​और अभिनेता दीपिका सिंह ने दिल और स्टार-आई इमोजीस ड्रॉप किए। बता दें, आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को अपने पति रणबीर कपूर के साथ बेटी के रूप में पहले बच्चे का स्वागत किया।

विज्ञापन

इस खबर को साझा करने के लिए आलिया ने शेर के परिवार वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबरों में से एक: हमारा बच्चा यहाँ है … और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार से भरे हुए हैं – धन्य और जुनूनी माता-पिता! प्यार प्यार, आलिया और रणबीर।”

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। इस जोड़े ने जून में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की।

विज्ञापन

वर्कफ्रंट

आलिया के प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें तो, उन्हें आखिरी बार अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ पति रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। अब वो करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो टॉम हार्पर की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के साथ हॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ