Sania Mirza Spotted Mumbai After Shoaib Malik Third Wedding

शोएब से अलग होकर पहली बार पब्लिकली दिखीं Sania Mirza, चेहरे पर मायूसी देख फैंस हुए उदास

Sania Mirza Spotted Mumbai After Shoaib Malik Third Wedding: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही शोएब ने पाक एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है।

Sania Mirza Video: टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने तीसरी शादी की और सानिया से अलग हो गए। तलाक के बाद सानिया कैसी हैं? और क्या कर रही हैं, ये जानने को उनके फैंस काफी बेचैन थे। इस बीच सानिया मिर्जा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई की एक पार्टी में नजर आई हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद छा गया है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C3KVXpdoLi4/?img_index=1

विज्ञापन

पहली बार पब्लिकली आईं नजर

आपको बता दें कि पति शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा पहली बार पब्लिकली नजर आई हैं। शुक्रवार रात वह मुंबई की एक पार्टी अटेंड करने पहुंची, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। वीडियो में वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनका नया लुक अब सोशल मीडिया पर छा गया है।

विज्ञापन

पार्टी अटेंड करने पहुंची सानिया मिर्जा वीडियो में वन पीस ड्रेस में दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बात भी की। हालांकि उनके चेहरे पर मायूसी भी थी जिसे देखने के बाद फैंस थोड़े बैचेन हो गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए अपने रिएक्शन भी दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘चेहरे पर वो खुशी नहीं दिख रही’। हालांकि फैंस उन्हें देखने के बाद काफी खुश हैं।

विज्ञापन

पहली बार टेनिट कोर्ट में उतरीं

इससे पहले सानिया मिर्जा को टेनिट कोर्ट में भी देखा गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। दरअसल, सानिया टेनिस से सन्यास ले चुकी हैं। ऐसे में उन्हें दोबारा टेनिट कोर्ट में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। बता दें कि साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से दूसरी शादी रचाई थी। शादी के इतने साल बाद अब दोनों अलग हो गए हैं। उधर, शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ