हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'मैं सॉफ्ट टारगेट हूं…', Sangram Singh ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी; क्या है निकिता रावल संग रिश्ते की सच्चाई?

Sangram Singh On Dating Rumours: खिलाड़ी संग्राम सिंह ने एक्ट्रेस निकिता रावल संग उड़ रहीं डेटिंग की अफवाहों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है. संग्राम ने सच्चाई बताते हुए काफी कुछ बताया है. उन्होंने इस मामले पर हैरानी भी जताई है.

विज्ञापन
निकिता संग उड़ रहीं अफवाहों पर आया संग्राम सिंह का बयान. (Photo Credit- Instagram)

Sangram Singh On Dating Rumours: एक खिलाड़ी, एक एक्टर और देश के लिए कुछ करने का जुनून रखने वाले रेसलर संग्राम सिंह, भौचक्के रह गए जब उन्होंने मीडिया में अपनी और एक्ट्रेस निकिता रावल के बीच डेटिंग की अफवाहों को पढ़ा. अपने काम को इबादत समझकर उसी में मगन संग्राम को जोर का झटका लगा, जब उनकी अच्छाई को मीडिया की खबरों में इन शब्दों से भुनाया गया.

यह भी पढ़ें: ‘धोखा हमेशा लॉयल्टी के रूप में…’, Sangram Singh के अफेयर की अफवाहों के बीच Payal Rohatgi के क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

निकिता रावल संग रिश्ते पर आया संग्राम सिंह का बयान

हर कलाकार से संग्राम सिंह का एक प्रोफेशनल रिश्ता होता है. उनके लिए उनका काम ही उनका प्यार है. संग्राम ने अब इस मामले में सफाई देते हुए कहा, ‘मुझे कुछ वक्त पहले उनके शो में बुलाया गया, जो 6 एपिसोड का था. जहां मैं एक ही बार जज बनकर गया था. उन्होंने एक रील भी बनाई. हम 3 से 4 बार अपनी टीम के साथ उनके दूसरे शो के सिलसिले में ही मिले हैं. वो मुझे सर कहकर बुलाती हैं और मैं भी उन्हें ‘जी’ कहकर बोलता हूं. मैं उन्हें ज्यादा जानता नही हूं.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sangram Singh और Payal Rohatgi के बीच आई ‘वो’? पत्नी को धोखा देकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने का लगा आरोप

अफवाहों के बारे में जानकर संग्राम रह गए हैरान

संग्राम सिंह आगे कहते हैं, ‘मैं सबसे प्रेम और आदर के साथ ही बात करता हूं. मैं बहुत हैरान हूं कि मीडिया में बे सिर पैर की अफवाहें बिना किसी कंफर्मेशन के साथ इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर कैसे रिलीज हो जाती हैं. एक बार मुझसे तो पूछे कि क्या सच है. मैं इन फालतू बातों पर ध्यान नही देता. मैं समाज के लिए कुछ करने पर ध्यान देता हूं. मैं लिगेसी छोड़ने पर विश्वास रखता हूं. मैं इस समय दिसंबर में होने वाले MMA 2 की मैच की तैयारी में बहुत बिजी हूं.’

विज्ञापन

संग्राम ने डेटिंग की अफवाहों को किया खारिज

इतना ही नही संग्राम कहते हैं, ‘हाल ही में मेरे तलाक पर भी ऐसे खबरें आईं जिसे पढ़कर दुख होता है कि मैं हमेशा इनका सॉफ्ट टारगेट होता हूं. मैं यही कहूंगा कि ऐसी कोई खबर बिना मेरी इजाजत के ना छापें. मेरे काम को देखें. मैं बहुत ही जल्द एक बड़ी फिल्म में दिखाई दूंगा. मैं देश के लिए कुछ करने की चाह में हमेशा कार्यरत रहता हूं और मैं किसी भी एक्ट्रेस के साथ अफवाहों की खबरों का खंडन करता हूं.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola