Sangram Singh, Payal Rohatgi

Sangram Singh और Payal Rohatgi के बीच आई 'वो'? पत्नी को धोखा देकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने का लगा आरोप

Sangram Singh Payal Rohatgi: पायल रोहतगी और संग्राम सिंह को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि इन दोनों की शादी टूटने की कगार पर है क्योंकि संग्राम का अफेयर चल रहा है.

Sangram Singh Payal Rohatgi: पॉपुलर कपल पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी पर 3 साल बाद ही खतरा मंडराता नजर आ रहा है. कहा जा रहा है कि संग्राम सिंह अपनी पत्नी को धोखा दे रहे हैं और उनका किसी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तक चल रहा है. अक्सर पायल और संग्राम कंट्रोवर्सी में रहते हैं और अब इनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. कुछ वक्त पहले भी पायल और संग्राम के तलाक की खबरें सामने आई थीं. अब सुनने में आया है कि इनका रिश्ता बुरे फेज से गुजर रहा है. दावा किया जा रहा है कि पायल और संग्राम के पति-पत्नी के रिश्ते में ‘वो’ की एंट्री हो गई है.

विज्ञापन

खबरों की मानें तो संग्राम की किसी हसीना संग नजदीकियां बढ़ा रही हैं और इसी वजह से उनके और पायल के बीच दूरियां आ गई हैं. कपल के किसी करीबी ने मीडिया को बताया है कि संग्राम सिंह पिछले कुछ महीनों से एक्ट्रेस निकिता रावल से इश्क लड़ा रहे हैं. अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से दूर रख, ये एक-दूसरे के लिए सीरियस हैं. पिछले 6 महीने से संग्राम और निकिता के साथ होने ही रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि संग्राम का इस एक्ट्रेस संग रिश्ता गहरा होता जा रहा है. साथ ही जब तक दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान नहीं लेते, तब तक इसे दुनिया से छुपाना चाहते हैं. दूसरी तरफ अभी तक पायल, संग्राम और निकिता की तरफ से इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ