अभिनेत्री संदीपा विर्क करीब 4 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गई है. संदीपा विर्क को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. दरअसल, संदीपा को 6 करोड़ रुपये के इस मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिल गई है. अब एक्ट्रेस ने अपना जेल का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है. संदीपा विर्क ने यह भी बताया कि वह कैसे रोज मौत की दुआ मांगा करती थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही सुपरहिट बनी ‘Haiwan’, अक्षय कुमार-सैफ अली खान ने कर दिखाया 80 करोड़ का कमाल
जेल से बाहर आने के बाद संदीपा विर्क ने क्या कहा
संदीपा विर्क ने हाल ही में सिमरन जोत मक्कर से बात करते हुए अपने जेल में बिताए समय को याद किया है. दरअसल, एक्ट्रेस ने इस बातचीत में बताया, ‘तिहाड़ जेल एक ऐसी जगह है जहां मैं सबसे बड़े दुश्मन को भी नहीं भेजना चाहूंगी. मैं जब पहली बार वहां गई, तो मैंने भगवान से यही कहा था कि मैं इसके लायक नहीं हूं. जब मैं पहली बार वॉशरूम गई, तो मैंने सोचा लोग कहते हैं कि कर्म का फल मिलता है’. उन्होने ने आगे कहा, ‘मैंने शायद पिछले जन्म में कुछ गलतियां की होगी, जानबूझकर या अनजाने में. संदीपा ने यह भी बताया, ‘तिहाड़ जेल के अंदर 500-600 लोगों के साथ रहना, मेरे लिए काफी मुश्किल था. मेरी तबीयत इतनी खराब हो गई थी. मैं बिना सहारे के खड़ी भी नहीं हो सकती थी.
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan से Salman Khan तक, दुबई में करोड़ों के लग्जरी घरों के मालिक हैं ये 8 भारतीय सितारे
क्या है पूरी मामला
संदीपा ने आगे कहा, मै जब भी इसके बारे में सोचती हूं, तो रो पड़ती हूं, मैं यही सोचती हूं कि यह मेरे साथ क्यों हुआ. उन्होंने आगे बताया, ‘तिहाड़ का वाशरूम काफी गंदा होता है. जमीन पर सोना पड़ता है. आपको बता दें कि अभिनेत्री संदीपा विर्क को दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 दिसंबर 2025 को जमानत दी थी. ED ने साफ कहां है कि पैसे उनके खाते के जरिए आगे भेजे गए थे और उसे पैसे से प्रॉपर्टी खरीद ली गई थी. दरअसल, यह मामला साल 2008-2013 का है इसलिए कोर्ट ने जमानत दे दी है. संदीपा विर्क के उपर आरोप है कि फिल्म में लीड रोल दिलाने के लिए 6 करोड़ रुपये निवेश कराए गए थे.
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
3 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
5 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
6 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines