पहले 'सनम तेरी कसम', अब 'सैयारा'... क्या 'टूटा दिल' बनेगा हिंदी सिनेमा की डूबती नैय्या का सहारा?

फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज होते ही टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना ली है। फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है और इस फिल्म ने हर किसी का दिल जीत लिया है। फिल्म का फीवर दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है।

Saiyaara, Sanam Teri Kasam

Saiyaara, Sanam Teri Kasam जैसी फिल्म बनेगी सहारा? image credit- social media

Saiyaara, Sanam Teri Kasam: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ इस वक्त थिएटर्स में है। फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ‘सैयारा’ की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर कुछ वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें ‘सैयारा’ देखने के बाद लोग रोते नजर आ रहे हैं। कोई ड्रिप लगे, तो कोई बेहोश हो रहा है। ऐसा ही कुछ हाल कुछ महीनों पहले भी हुआ था, जब फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ थिएटर्स में रि-रिलीज हुई थी। अब सवाल ये है क्या ‘टूटा दिल’ और ‘हर्टब्रोकन लवस्टोरीज’ बॉलीवुड की डूबती नैय्या का सहारा है?

क्या ‘टूटा दिल’ और ‘हर्टब्रोकन लवस्टोरीज’ हैं सहारा?

गौर करने वाली बात है जब फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ रि-रिलीज हुई, तब भी थिएटर्स में लोगों का बुरा हाल नजर आया था। अब फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज हुई है, तो अब भी लोग इस लव स्टोरी के लिए क्रेजी हैं। दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर भी अगर गौर करें, तो इन दोनों ही फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई की है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘सनम तेरी कसम’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्में लोगों को पसंद आ रही हैं।

अच्छी कहानी की है जरूरत

ना सिर्फ लोग इन फिल्मों को पसंद कर रहे हैं बल्कि खुद को इससे रिलेट भी कर रहे हैं। ऐसे में अगर इस तरह की कोई और बड़ी अच्छी कहानी आती है, तो उसे भी लोगों का प्यार मिलेगा, लेकिन ये वैसा नहीं होना चाहिए कि हिंदी सिनेमा इस कांसेप्ट के पीछे पड़ जाए और इस तरह की इतनी फिल्में आ जाए, जिससे से भी लोगों का नापसंद आए।

इमोशंस और फीलिंग 

हिंदी सिनेमा की अगर बात करें तो बॉलीवुड की बहुत कम फिल्में ऐसी हैं, जो इस वक्त टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना पाती है। कोई बड़ा स्टार या मोटे बजट की फिल्म भी वो कमाई नहीं कर पाती, जो एक सिंपल और छोटे बजट वाली फिल्म कर देती है। ऐसे में अगर एक शानदार कहानी को दिखाया जाए, तो जाहिर है कि वो लोगों को पसंद आएगी, लेकिन उस कहानी में इमोशंस हो, फीलिंग हो… तभी वो लोगों के दिल को छू पाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ