हाथ में ड्रिप, आंखों में आंसू.... टूटे दिल के साथ Saiyaara देखने पहुंचा फैन, वीडियो वायरल

फिल्म ‘सैयारा’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़ बोल रहा है। फिल्म के लिए फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन बीमार है, लेकिन फिर भी फिल्म देखने के लिए पहुंचा है।

Saiyaara

Saiyaara के लिए फैन हुआ क्रेजी। image credit- instagram

फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत बनाई हुई है। फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज बना हुआ है और ये दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रही है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म का एक जबरा फैन बीमार होते हुए भी फिल्म को देखने के लिए थिएटर जा पहुंचा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन बीमार है, लेकिन फिर भी फिल्म को देखने के लिए पहुंचा है। फैन के हाथ में ड्रिप भी लगी है और वो शो देख रहा है। साथ ही वो अपने आंसू भी पोंछ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि शख्स का एक और वीडियो भी है, जिसमें वो दुखी होते हुए आंसू पोंछ रहा है और थिएटर से जा रहा है।

ड्रिप की बोतल लिए नजर आया फैन

इसके बाद वो सड़क किनारे डिवाइडर पर बैठा नजर आ रहा है। फिर वो सड़क पर आकर आसमान की ओर बाहें फैलता है। इसके अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में शख्स हाथ में ड्रिप की बोतल लिए हुए चल रहा है। वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि शख्स का दिल टूटा है और वो बेहद दुखी है। शख्स के इन वीडियोज पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है।

फिल्म ‘सैयारा’

वहीं, अगर फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म में अहान और अनीत ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया और अच्छी खासी मोटी कमाई की। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही टिकट खिड़की पर 21.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इतना ही नहीं बल्कि दूसरे दिन भी फिल्म ने मोटा कारोबार किया।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़

फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज फिल्म का तीसरा दिन है और पहला संडे है। उम्मीद है कि फिल्म अपने पहले संडे को धमाकेदार कलेक्शन करेगी। देखने वाली बात होगी कि फिल्म के खाते में कितने नोट आते हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ