एक्टर ने बताया फेवरेट सीन
फिल्म के एक्टर हर्षवर्धन ने बताया है कि उनके दिल के सबसे करीब कौन सा सीन है। हर्षवर्धन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके दिल के सबसे करीब वो वाला सीन है जब सरस्वती दम तोड़ देती है और वो काफी ज्यादा रोते हैं। उन्होंने कहा कि उस सीन को करने में सबसे ज्यादा मुश्किल भी हुई, उसे करने में करीब 40 टेक देने पड़े। वो बहुत ज्यादा रो रहे थे और उनकी आंखों और नाक से पानी निकलकर एक्ट्रेस के बालों पर गिर रहा था।
हर्षवर्धन ने कहा कि हमने वो सीन पूरी शिद्दत से किया और उसे करने में हमें बहुत मजा भी आया। वो फिल्म का आखिरी सीन सभी को रुला गया। उसी सीन को देखने के बाद अब थिएटर्स में फैंस अपना सिर पटक पटककर रो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Sanam Teri Kasam ने चौथे दिन भी मेकर्स की कराई चांदी, छाप डाले इतने करोड़, जानिए कहां तक पहुंचा कलेक्शन