Bigg Boss की 'आला गर्ल' Sana Sultan ने गुप-चुप तरीके से किया निकाह, शौहर का छिपाया चेहरा

Sana Sultan Married Mohammad Wazid: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम सना सुल्तान ने गुप-चुप तरीके से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

सना सुल्तान ने किया निकाह

सना सुल्तान ने किया निकाह

विज्ञापन

Sana Sultan Married Mohammad Wazid: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम सना सुल्तान खान ने हाल ही में मदीना में शौहर मोहम्मद वाजिद से निकाह किया है। उन्होंने अपने निकाह की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो देखकर सभी हैरान रह गए हैं। सना ने पति का चेहरा नहीं दिखाते हुए शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं और एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

सना ने गुप-चुप तरीके से किया निकाह

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की फेम सना सुल्तान खान ने हाल ही में मदीना में मोहम्मद वाजिद से निकाह किया है। ये खबर उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि उन्होंने इस खास पल की तस्वीरें सीधे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सना ने फैंस को पहले इस बात की भनक भी नहीं लगने दी और सीधा निकाह कर लिया।

सना ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘अल्हम्दुलिल्लाह, मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मुझे सबसे पवित्र जगह मदीना में निकाह करने का सौभाग्य मिला है।’ उन्होंने मोहम्मद वाजिद को अपने लाइफ पार्टनर के रूप में स्वीकारते हुए कहा, ‘वाजिद जी, मेरे विटामिन W, हमारे सफर का आधार प्यार, धैर्य और विश्वास है।’

सिंपल तरीके से सना ने किया निकाह

सना ने अपने निकाह को सरल तरीके से किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने रिश्ते को बुरी नजरों से बचाने की कोशिश की है। सना के मुताबिक इस खास दिन को मनाने के लिए उन्हें कोई शो-बाजी नहीं चाहिए थी। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने अपने नए जीवन का आरंभ किया।

विज्ञापन

हालांकि सना के पति मोहम्मद वाजिद का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है, लेकिन उनके बायो से पता चलता है कि वो जीटीवी के कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े हैं। वो पर्दे के पीछे काम करते हैं और उनके बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कुछ रिश्ते भी हैं। सना की इस खुशी में उनके फैंस और दोस्त भी शामिल हुए हैं। उमर रियाज, देबात्मा शाह, मुनीषा खतवानी और साईं केतन राव जैसे कई लोगों ने सना को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: Chunky Panday के झगड़े का वीडियो हुआ लीक, गुस्से में पकड़ा शोरूम कर्मचारी का कॉलर?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ