Chunky Panday के झगड़े का वीडियो हुआ लीक, गुस्से में पकड़ा शोरूम कर्मचारी का कॉलर?

Chunky Panday Angry Video Went Viral: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। क्या है इस वीडियो के पीछे की सच्चाई, चलिए आपको बताते हैं।

चंकी पांडे

चंकी पांडे

Chunky Panday Angry Video Went Viral: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर गुस्से से लाल नजर आ रहे हैं। चंकी एक शोरूम कर्मचारी से झगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं, हद तो तब हो गई जब उन्होंने शोरूम कर्मचारी का कॉलर तक पकड़ लिया। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस के मजेदार रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

चंकी पांडे का वीडियो तेजी से वायरल 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने चंकी पांडे का वीडियो अपने पेज पर शेयर किया है। इसके अलावा इंस्टेंट बॉलीवुड ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- चंकी पांडे के झगड़े का वीडियो कैमरे में हुआ रिकॉर्ड। हालांकि लोगों का कहना है कि इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चंकी एक्टिंग कर रहे हैं। अब चंकी क्यों एक्टिंग कर रहे हैं या फिर कहां और क्या किसी फिल्म के लिए एक्टिंग कर रहे हैं, ये फिलहाल साफ नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

चंकी के वीडियो पर फैंस के रिएक्शन 

चंकी पांडे के इस वीडियो पर फैंस ने तेजी से कमेंट्स किए हैं। कुछ फैंस का मानना है कि चंकी पांडे ने वीडियो में शानदार एक्टिंग की है। वहीं कुछ का मानना है कि चंकी अपने ही अंदाज में मजाक कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ‘चंकी का आउटबर्स्ट वाकई में काफी ज्यादा हो गया है, ये एक्टिंग जैसा लग रहा है।’ एक दूसरे फैन ने लिखा- ‘क्या ये किसी फिल्म की शूटिंग है।’ वहीं एक और फैन ने लिखा कि ‘रिलैक्स ये सिर्फ एक्टिंग ही चल रही है।’

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Singham Again के बाद अब इस फिल्म में Salman Khan का कैमियो? फैंस को दिखी झलक!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ