Sana Saeed Engagement: ‘कुछ कुछ होता है’ फेम छोटी अंजलि यानी सना सईद (Sana Saeed) ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड साबा वॉनर (Csaba Wagner) से सगाई की है।
अंजलि के लिए नए साल की शुरुआत काफी रोमांतक और एक्साइटिंग रही है। एक्टेस ने अपने सोशल मीडिया पर अपने इस खास पल की एक झलक साझा की है।
यहां देखें वीडियो
सना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर Csaba और खुद की एक प्यारा वीडियो साझा किया। इस क्लिप में उन्होंने अपने इस खास पल की झलकियां दिखाई है। वीडियो में साबा को सना को प्रपोज करते हुए देखा जा सकता है। साबा ने घुटनों के बल बैठते हुए अपनी लेडी लव से प्यार का इजहार किया है। वहीं सना उन्हें ऐसे देख काफी हैरान और खुश दिख रही हैं। इसके बाद सना उनके गोद में बैठकर प्रपोजल को स्वीकार करती हैं और उन्हें गले लगाती हैं।
और पढ़िए –Bigg Boss 16: टीना दत्ता और शालिन भनोट के रिश्ते पर घरवालों ने उठाए सवाल, यहां देखें लेटेस्ट प्रोमो
उनके आउटफिट की बात करें तो इस खास मौके पर सना ने थाई-हाई स्लिट और बूट्स के साथ एक शानदार ब्लैक ड्रेस पहनी थी, वहीं उनकी पार्टनर ब्लू डेनिम पैंट के साथ ब्लैक शर्ट पहने नजर आ रहे थे। सना ने वीडियो के साथ कुछ खुशनुमा तस्वीरें भी जोड़ीं, जहां वह अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती हैं। कपल ने कैमरे के सामने पोज भी दिए और वीडियो में एक-दूसरे को किस किया।
फैंस का रिएक्शन
इस वीडियो साझा करते हुए एक्ट्रेस सना ने कैप्शन में कुछ इमोजी जोड़े हैं। क्लिप के सामने आते ही फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कहा- ‘मेरे प्यार को बधाई।’ एक अन्य ने कमेंट किया- ‘वाह बधाई हो।’ ऐसे कई कमेंट्स आपको उनके कमेंट सेक्शन में देखने को मिल जाएंगे।
सना और साबा पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। सना भले अभी लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन वह हमेंशा फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। यह दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार को दिखाते रहते हैं। साबा वैगनर लॉस एंजेलिस में एक साउंड डिज़ाइनर हैं।
और पढ़िए –ऋतिक रोशन की 2023 की इस पहली पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखें फोटोज
Sana Saeed का वर्क फ्रंट
सना सईद करण जौहर की 1998 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में छोटी अंजलि के रूप में नजर आई थी। इन्होंने इस फिल्म में एक 8 साल की बेटी को रोल निभाया था। उनके इस रोल को फैंस ने खुब पसंद किया। सना ने सलमान खान, फरीदा जलाल और अनुपम खेर के साथ तीनों अभिनेताओं के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है।
2012 में, उन्होंने करण जौहर के फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ में काम किया था, जहाँ उन्हें आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ देखा गया।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines