Sana Makbul Support Air India: बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल पिछले कुछ वक्त से अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एयर इंडिया की फ्लाइट में ट्रैवल किया है। दरअसल, एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए इंडिया से बाहर गई थीं। अब वह वापस आ चुकी हैं। सना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट शेयर की हैं। इन पोस्ट में उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल करने के बाद इंडियन एयरलाइन कंपनी के प्रति अपना सपोर्ट जताया है।
सना ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया पोस्ट
सना मकबूल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली पोस्ट में एक्ट्रेस एयर इंडिया की दो फीमेल केबिन क्रू के साथ अपना बोर्डिंग पास दिखा रही हैं। इस तस्वीर के साथ में उन्होंने लिखा, ‘हम आपके साथ हैं एयर इंडिया।’
दूसरी तस्वीर में सना मकबूल ने फ्लाइट की सीट पर बैठे हुए अपने पैर की मोच को दिखाया है। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा, ‘मोच आए पैर के साथ मुंबई में स्वागत है।’ वहीं सीट के सामने स्क्रीन पर ‘नमस्ते’ लिखा हुआ है।
यह भी पढ़ें: ABCD की एक्ट्रेस Lauren Gottlieb ने गुपचुप रचाई शादी, व्हाइट गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत
प्लेन क्रैश के बाद हुई थी आलोचना
सना मकबूल का ये पोस्ट तब आया है, जब 12 जून, 2025 को प्लेन क्रैश होने के बाद लोग इंडियन एयरलाइन की काफी आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट A-171 टेक ऑफ होने के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गई थी। इस भयानक हादसे में 241 पैसेंजर्स में से 240 पैसेंजर की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी फ्लाइट में मौजूद थे और उन्होंने अपनी जान गंवा दी थी।
इस बीमारी से जूझ रहीं सना
गौरतलब है कि सना मकबूल ने कुछ दिन पहले अस्पताल से अपनी फोटो शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के चलते लिवर सिरोसिस से जूझ रही हैं। सना ने यह भी बताया कि बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद वह खूब सारा काम करना चाहती थीं। उन्हें काम भी मिला था लेकिन हेल्थ की वजह से उन्हें रुकना पड़ा।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
24 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines